Parliament Budget Session 2025: कल से संसदीय सत्र की शुरुआत.. 1 फरवरी को आम बजट पेश करेगी मोदी सरकार, आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत..

रिजिजू के अनुसार बजट सत्र दो चरणों में होगा। 31 जनवरी से 13 फरवरी तक पहला चरण होगा। वहीं बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। पहले चरण में 9 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

Parliament Budget Session 2025: कल से संसदीय सत्र की शुरुआत.. 1 फरवरी को आम बजट पेश करेगी मोदी सरकार, आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत..

Budget 2025-26। Image Credit: IBC24 File Image

Modified Date: January 30, 2025 / 09:40 pm IST
Published Date: January 30, 2025 9:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कल 31 फरवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
  • 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा पूरा सत्र
  • आज बुलाई गई थी सर्वदलीय बैठक

Parliament Budget Session 2025 : नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी यानी कल से शुरू होने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत होगी। एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।

संसद का बजट सत्र 2025

Read More: Raigarh Nagar Nigam Candidates: यहां महापौर के 9 तो पार्षदों के 171 उम्मीदवार मैदान में.. नहीं माने नाराज निर्दलीय तो बिगड़ जाएगा भाजपा-कांग्रेस का समीकरण

रिजिजू ने विपक्षी नेताओं से की सहयोग की अपील

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक की घोषणा की थी। उन्होंने सुचारू चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अच्छे बजट प्रस्तुतीकरण की जरूरत पर जोर दिया। रिजिजू ने बजट सत्र के दौरान सदन में सुचारू चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने संसद के पिछले शीतकालीन सत्र का भी जिक्र किया।

15 लाख रुपए तक मिल सकती है टैक्स में छूट

Parliament Budget Session 2025 : निर्मला सीतारमण संसद में 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बार यह रिकॉर्ड उनका अपना 8वां केंद्रीय बजट होगा। महंगाई ने जहां ‘आम जनता’ की जेब पर बोझ डाला है, वहीं रिपोर्ट्स बताती हैं कि सालाना 15 लाख रुपए तक कमाने वालों को टैक्स में छूट मिल सकती है।

Read Also: Ambikapur Nagar Nigam Candidates: करोड़पति हैं कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार.. भाजपा प्रत्याशी के पास आधी संपत्ति भी नहीं, जानें इस हाईप्रोफाइल निगम चुनाव के बारें में

दो चरणों में होगा बजट सत्र

रिजिजू के अनुसार बजट सत्र दो चरणों में होगा। 31 जनवरी से 13 फरवरी तक पहला चरण होगा। वहीं बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। पहले चरण में 9 बैठकें आयोजित की जाएंगी। रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को राज्यसभा में बहस का जवाब दे सकते हैं। इसके बाद दोनों सदन 13 फरवरी तक स्थगित हो जाएंगे।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown