सिप्ला का जून तिमाही मुनाफा 39 प्रतिशत घटकर 786 करोड़ रुपये
सिप्ला का जून तिमाही मुनाफा 39 प्रतिशत घटकर 786 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) घरेलू दवा कंपनी सिप्ला लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 39 प्रतिशत घटकर 785.55 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी के अनुसार, उत्तरी अमेरिकी बाजार में बिक्री में गिरावट और बढ़े खर्चों से उसके मुनाफे पर असर पड़ा।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 1,291.61 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 7,119.28 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 6,957.47 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 6,248.25 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2025-26 की समान तिमाही में यह 5,446.10 करोड़ रुपये था।
सिप्ला ने बताया कि उत्तरी अमेरिकी बाजार से उसकी बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 1,532 करोड़ रुपये रह गई, जो 2025-26 की समान अवधि में 1,933 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


