परसिस्टेंट सिस्टम्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.7 प्रतिशत बढ़कर 529.26 करोड़ रुपये

परसिस्टेंट सिस्टम्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.7 प्रतिशत बढ़कर 529.26 करोड़ रुपये

परसिस्टेंट सिस्टम्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.7 प्रतिशत बढ़कर 529.26 करोड़ रुपये
Modified Date: April 21, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: April 21, 2026 5:42 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.73 प्रतिशत बढ़कर 529.26 करोड़ रुपये रुपये रहा।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 395.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय करीब 25 प्रतिशत बढ़कर 4,055.93 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 3,242.11 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि नए श्रम संहिताओं के लागू होने के कारण 89 करोड़ रुपये का वैधानिक प्रभाव पड़ा है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 33.20 प्रतिशत बढ़कर 1,865.12 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 1,400.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और कार्यकारी निदेशक संदीप कालरा ने कहा कि चौथी तिमाही कंपनी की लगातार 24वीं तिमाही रही, जिसमें वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते उपयोग के साथ कंपनी की ‘एआई-फर्स्ट’ रणनीति उसके कामकाज को मजबूत कर रही है और सेवाओं की गुणवत्ता व विस्तार को बेहतर बना रही है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 18 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जिससे पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल लाभांश 40 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। यह वित्त वर्ष 2024-25 में 35 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में