UP Crime News: पत्नी की हत्या के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, हालत देखकर लोगों के उड़े होश, बुलाई पड़ी पुलिस
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
UP Crime News| Image- IBC24 News File
- बांदा जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
- आपसी विवाद के दौरान मोबीन शेख ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
- पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
UP Crime News: बांदा: बांदा जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में (UP Crime News) गुरूवार को आपसी विवाद के दौरान मोबीन शेख ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी शरीफिया (45) की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
पुलिस ने शुरू की जांच
एएसपी ने बताया कि सोमवार को गौरी खानपुर गांव के खेत में मोबीन का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। (UP Crime News) एएसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी गिरफ्तारी के डर और आत्मग्लानि के कारण संभवत: मोबीन ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Ranjeet Ranjan on Womens Reservation Bill: ‘सोनिया गांधी ने की थी महिला आरक्षण की वकालत, लेकिन..’ भाजपा पर जमकर भड़की रास सांसद रंजीत रंजन, लगाए ये आरोप
- Kanpur Double Murder Case : रिश्तों का कत्ल! अपनी ही जुड़वां बेटियों का कातिल बना पिता, पत्नी ने खोला पति की मिस्ट्री महिला का काला राज
- NELCO Share Price: बड़ा कमाल! घाटे से प्रॉफिट में आते ही शेयर ने लगाई लंबी छलांग, निवेशकों की हुई मौज और जेब हुई भारी

Facebook


