Pappu Yadav Controversial Statement: ‘90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से होता है शुरू’, इस दिग्गज सांसद के बिगड़े बोल, मीडिया के सामने दे दिया विवादित बयान
Pappu Yadav Controversial Statement: पप्पू यादव ने हाल ही में राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं के आचरण पर सवाल उठाए हैं।
Pappu Yadav Controversial Statement/ Image Source : IBC24 / SOCIAL MEDIA
- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
- पप्पू यादव ने हाल ही में राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं के आचरण पर सवाल उठाए हैं।
- पप्पू यादव ने कहा कि, 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है।
Pappu Yadav Controversial Statement: पटना: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पप्पू यादव ने हाल ही में राजनीति में महिलाओं की भूमिका और नेताओं के आचरण को लेकर बेहद तीखे और विवादित बयान दिए हैं। पप्पू यादव ने अपने बयान में देश की राजनीति में महिलाओं के लिए बिना किसी समझौते के आगे बढ़ना लगभग असंभव होने का दावा किया है। पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, भले ही भारतीय समाज में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल उलट है।
नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता महिलाओं का राजनीतिक करियर
पप्पू यादव के बयान के अनुसार, अधिकांश महिलाओं की राजनीति में शुरुआत प्रभावशाली लोगों के निजी दायरे से होती है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि, सत्ता के गलियारों में महिलाओं के शोषण की प्रवृत्ति गहराई तक जड़ें जमा चुकी है। पप्पू यादव ने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। (Pappu Yadav Controversial Statement) महिलाएं किसी प्रभावशाली नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकतीं।
नेताओं के चरित्र पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल
Pappu Yadav Controversial Statement: पप्पू यादव ने नेताओं के चरित्र पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि संसद और विधानसभाओं में बैठे कई जनप्रतिनिधि महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखते। (Pappu Yadav Controversial Statement) उन्होंने यहां तक कहा कि बड़ी संख्या में नेता अश्लील सामग्री देखते हैं और इसकी जांच के लिए उनके मोबाइल फोन की पड़ताल होनी चाहिए, क्योंकि डिजिटल डाटा पूरी तरह मिटाया नहीं जा सकता।
#WATCH | Purnea, Bihar: Independent MP Pappu Yadav says, “…In India, women are called goddesses, but they will never be respected here. System and society are responsible for this…90% of women cannot do politics without entering the room of politicians…”
(20.04.2026) pic.twitter.com/WyHY4ZitUJ
— ANI (@ANI) April 21, 2026
पप्पू यदव ने महिला आरक्षण को बताया दिखावा
पप्पू यादव ने महिला आरक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केवल राजनीतिक दिखावा बताते हुए पूछा कि इसे पहले क्यों नहीं लाया गया, जब सरकार के पास पूर्ण बहुमत था। पूर्णिया सांसद का मानना है कि, इस कानून में पिछड़े वर्गों, अति पिछड़ों, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग प्रावधान होना जरूरी है, वरना इसका लाभ केवल संपन्न वर्ग तक सीमित रह जाएगा।
जातिगत जनगणना से बच रही सरकार
Pappu Yadav Controversial Statement: इतना ही नहीं सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर जातिगत जनगणना से बचने का आरोप भी लगाया है। पप्पू यादव का कहना है कि, इससे स्पष्ट होता है कि पिछड़े और दलित वर्गों को उनका हक देने की गंभीर इच्छा नहीं है। वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मनुस्मृति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन विचारधाराओं का इतिहास महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के खिलाफ रहा है। (Pappu Yadav Controversial Statement) उन्होंने सवाल उठाया कि उच्च संस्थानों जैसे न्यायपालिका, सेना, पुलिस या बड़े मीडिया संस्थानों में वंचित वर्ग की महिलाओं की भागीदारी इतनी कम क्यों है।
आखिरी में पप्पू यादव ने कहा कि असली सामाजिक न्याय तभी संभव होगा, जब गांवों और निचले स्तर तक पिछड़े और दलित समुदाय की महिलाओं को समान अवसर और अधिकार मिलेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Share Buyback: कंपनी के इस फैसले से देखते ही देखते रॉकेट बना ये स्टॉक, रिकॉर्ड तेजी देख निवेशकों की आंखें खुली की खुली रह गई!
- Bilaspur Housing Board Badam Case: महिला अधिकारी को बादाम देने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत, संपदा अधिकारी ने कर दी ये बड़ी मांग
- Mallikarjun Kharge on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘आतंकवादी!’.. फिर अपने ही बयान से पलट गए कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन, देने लगे सफाई.. आप भी सुनें

Facebook


