BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Petrol Diesel Price 03 April 2026: पेट्रोल 50 और डीजल 20 प्रतिशत हुआ महंगा, महंगाई की मार झेल रही जनता पर यहां की सरकार ने दिया एक और झटका, जानिए कितना होगा 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price 03 April 2026: पेट्रोल 50 और डीजल 20 प्रतिशत हुआ महंगा, महंगाई की मार झेल रही जनता पर यहां की सरकार ने दिया एक और झटका, जानिए …

Petrol Diesel Price 03 April 2026: पेट्रोल 50 और डीजल 20 प्रतिशत हुआ महंगा, महंगाई की मार झेल रही जनता पर यहां की सरकार ने दिया एक और झटका / Image: Image: IBC24 Customized

Petrol Diesel Price 03 April 2026: पेट्रोल 50 और डीजल 20 प्रतिशत हुआ महंगा, महंगाई की मार झेल रही जनता पर यहां की सरकार ने दिया एक और झटका / Image: Image: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 03 Apr 2026 | 9:15 amModified: 03 Apr 2026 | 9:16 am
HIGHLIGHTS
  1. पेट्रोल 50% और डीजल 20% महंगा
  2. डीजल 520 रुपए और पेट्रोल 458 रुपए लीटर
  3. अमेरिका-ईरान तनाव का असर

बिजनेस: Petrol Diesel Price 03 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से सबसे ज्यादा मुस्लिम देश ही प्रभावित हो रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, दु​बई सहित कई देशों में युद्ध के चलते महंगाई ताबड़तोड़ बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि यहां दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही है। वहीं, बात करें ईरान से आने वाले कच्चे तेल की कीमतों की तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है, जिसका असर पर खुदरा बाजार में दिखने लगा है। जी हां अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनाने की कवायद में लगे पाकिस्तान ने अपने आवाम को जोर का झटका दिया है।

पेट्रोल 50 और डीजल 20 प्रतिशत महंगा

Petrol Diesel Price 03 April 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी कर दी है। सरकार का ये फैसला पाकिस्तानी जनता पर किसी बम की तरह फटा है। बताया जा रहा है कि सरकार ने पेट्रोल पर 50 और डीजल पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल संकट के चलते पाकिस्तान ने कई शहरों पर लॉकडाउन भी लगा दिया है।

520 रुपए लीटर हुआ डीजल

हाल ही में हुई बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल में 137 रुपए और डीजल के दाम 184 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद पाकिस्तान में डीजल 520.35 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 458.40 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इस संबंध में पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया गया।

दाम तो बढ़ने ही थे: पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक

पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इसका जिम्मेदार कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों को बताया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'अमेरिका और ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें नियंत्रण के बाहर चली गईं हैं। ऐसे में रेट बढ़ने ही थे।' उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकला एक जहाज कराची पोर्ट पहुंचा था। ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इसके अलावा एक दूसरा जहाज भी दूसरे मार्ग से बंदरगाह पर पहुंचा है। प्रवक्ता शारिक फारूकी ने कहा कि इस महीने खाड़ी देशों से जरूरी तेल की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान के झंडे वाले और भी जहाजों के आने की उम्मीद है।

होर्मुज से आएगा पाकिस्तानी जहाज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा था कि ईरान होर्मुज से 20 अतिरिक्त पाकिस्तानी जहाजों को गुजरने देने पर सहमत हो गया है। चीन और पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए पांच सूत्री प्रस्ताव रखा है। इन प्रस्तावों में शत्रुता को तुरंत समाप्त करने, जल्द से जल्द शांति वार्ता शुरू करने, गैर-सैन्य लक्ष्यों की सुरक्षा और नौवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर को मानने जैसे प्रावधान शामिल थे।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Pakistan Fuel Price Hike पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल ही में की गई बड़ी बढ़ोतरी को कहा जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Petrol Diesel Price 03 April 2026: Pak Govt Hike Diesel Price 20 and Petrol 50 Percent

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am