Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026: एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता ‘किशन दा’ की इलाज के दौरान मौत.. 5 साल पहले बीवी के साथ हुआ था गिरफ्तार
Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026: एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की रांची में इलाज के दौरान मौत, लंबे समय से …

Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026 : रांची: देश में एक तरफ जहां केंद्र और राज्य की सरकारों ने सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान कर दिया है तो वही माओवाद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ जेल में बंद एक शीर्ष नक्सली नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। (Naxalite Leader Prashant Bose Death) बीमारी और बढ़ती उम्र की समस्या के चलते जान गंवाने वाले नक्सली नेता का नाम प्रशांत बोस है।
कैसे हुई प्रशांत बोस की मौत?
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक़ माओवादियों का शीर्ष नेता प्रशांत बोस उर्फ़ किशन दा झारखण्ड में रांची के केंद्रीय बिरसा मुंडा जेल में बंद था। वह अक्सर बीमार रहता था। जेल प्रशासन की देखरेख में प्रशांत बोस का इलाज जारी था। इस बीच आज माओ नेता बोस ने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
आरआईएमएस के अधीक्षक डॉ. हिरेन बिरुआ ने बताया कि, 82 साल के बोस कई बीमारियों से पीड़ित थे और जेल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आरआईएमएस में स्थानांतरित किया गया, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। झारखंड पुलिस ने नवंबर 2021 में बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी को गिरफ्तार किया था। वह भी सीपीआई माओवादी की सदस्य हैं।
1960 के दशक में जुड़ा था माओवादी संगठन से
Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026 : रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर जनरल (ऑपरेशन) अमोल विनुकंत होमकर ने कहा था कि इन दोनों को चार अन्य सक्रिय सदस्यों के साथ 12 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। (Naxalite Leader Prashant Bose Death) आईजी ने कहा था कि बोस उर्फ 'किशन दा' को राज्य के कोल्हान क्षेत्र से पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जो एक विशिष्ट सूचना के आधार पर चलाया गया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा ने कहा, "वह (किशन दा) बिहार, झारखंड , पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शीर्ष नक्सली नेताओं में से एक थे। वे 1960 के दशक से नक्सली आंदोलन से जुड़े हुए थे। पुलिस को अभी उनके बारे में पूरी जानकारी जुटानी बाकी है।" आईजी ने बोस की गिरफ्तारी को "सबसे बड़ी उपलब्धि" बताया था।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की मौत हो गई है. तीन अप्रैल की सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वह रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद थे और भाकपा माओवादी के शीर्ष पद पर थे. प्रशांत बोस की उम्र 75 साल से अधिक थी. जेल प्रशासन ने उनकी… pic.twitter.com/zhDiYyKwei
— Sunny Sharad (@sunny_sharad) April 3, 2026
Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026 : रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में होने वाली नामांकन रैली में शामिल होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार राज्य में एनडीए को सफलता मिलेगी और जनता का विश्वास भाजपा तथा गठबंधन के पक्ष में दिखाई देगा।
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। 294 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। भाजपा को इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और पार्टी का मानना है कि राज्य की जनता बदलाव के पक्ष में मतदान कर सकती है।
Today Live News and Breaking Updates 3 April 2026 मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 6 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी ने एक ही जगह से शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
Motihari Poisonous Liquor घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नागा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन ने इस पूरे मामले को बेहद संवेदनशील मानते हुए जांच तेज कर दी है। वहीं, लापरवाही के आरोप में परसौना पंचायत के चौकीदार भरत राय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Motihari, Bihar: On the Motihari liquor incident, Hospital Manager Kaushal Dubey says, “The matter is under investigation. Some patients arrived overnight, and only after conducting post-mortem reports can it be confirmed who consumed the alcohol and who did not. So far, 6–7… pic.twitter.com/ONBUHEETqS
— IANS (@ians_india) April 3, 2026
Motihari alcohol deaths: विशेष जांच दल का गठन
इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी कर दिया गया है, जो शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच करेगा। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और अस्पताल में भर्ती लोगों के इलाज की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध शराब के खतरे और उससे होने वाले जानलेवा परिणामों को उजागर कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jitu Patwari News : आधी रात खुला दिखा विधानसभा सचिवालय, जीतू पटवारी और पीसी शर्मा पहुंचे मौके पर, बीजेपी परलगाए ये गंभीर आरोप
- IPL 2026 KKR Vs SRH: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को इतने रनों से दी मात, इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया कमाल
- Vande Bharat: दीदी के गढ़ में शाह की हुंकार! TMC ने दिखाए काले झंडे तो BJP कार्यकर्ताओं से हुई झड़प, क्या सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगे?
Korba News: हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान हादसा, करतब दिखाते समय एक महिला आग की चपेट में आई
कोरबा
हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान हादसा
करतब दिखाते समय एक महिला आग की चपेट में आई
महिला को बचाने आए दो साथी भी आग में झुलसे
तीनों की हालत गंभीर, इलाज जारी
घटना का वीडियो भी आया सामने
रजगामार चौकी इलाके का मामला
Mandsaur News: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रधान सिंह सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर
एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्रधान सिंह सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से 1 किलो 245 ग्राम अफीम जब्त
शामगढ़ पुलिस की बड़ी कारवाई
Jabalpur News: DJ की धमक से पूर्व पार्षद की मौत का मामला, IBC24 से बातचीत में बोले पूर्व मंत्री और BJP MLA अजय विश्नोई
जबलपुर- DJ की धमक से पूर्व पार्षद की मौत का मामला
IBC24 से बातचीत में बोले पूर्व मंत्री और BJP MLA अजय विश्नोई
मुझे भी हनुमान जयंती में DJ के शोर से हुई तकलीफ़
DJ के पास जाने में होती है तकलीफ़
समझदार लोग DJ से बनाकर रखते हैं दूरी
धर्म के नाम पर कुछ लोग मचा रहे हंगामा
धर्म के नाम पर हंगामे को बर्दाश्त कर रहे नेता,पुलिस और प्रशासन
DJ के शोर पर प्रशासन बन रहा पंगु और नेता बौने : विश्नोई
धर्म के नाम पर हंगामे के खिलाफ आवाज़ उठाने से डरते हैं नेता
जनता परेशान रहे पर नेतागिरी डूबने से डरते हैं नेता
मैंने उठाई आवाज़, समझदार होगा प्रशासन तो रोकेगा DJ का शोर
Damoh News: आकाशीय बिजली गिरने से 3 नाबालिग झुलसे, 1 नाबालिग मौत, 2 की हालत गंभीर, इलाज जारी
दमोह
आकाशीय बिजली गिरने से 3 नाबालिग झुलसे
1 नाबालिग मौत, 2 की हालत गंभीर, इलाज जारी
नोहटा थाना क्षेत्र के खांचारी पटी गांव की घटना
Raipur News : CM विष्णु देव साय कोलकाता के लिए रवाना, बंगाल में कल नामांकन रैली में शामिल होंगे
रायपुर : CM विष्णु देव साय कोलकाता के लिए रवाना
CM विष्णु देव साय ने कहा
बंगाल में कल नामांकन रैली में शामिल होंगे
इस बार बंगाल में भी NDA की सरकार बनेगी
देश की जनता का विश्वास BJP और NDA पर है
Korba News : शव लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी, हादसे में 4 लोग घायल, इलाज जारी
कोरबा: शव लेकर जा रही एम्बुलेंस पलटी
हादसे में 4 लोग घायल, इलाज जारी
शराब के नशे में था एम्बुलेंस चालक
रजगमार चौकी इलाके की घटना
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड में FMDA की 7वीं अथॉरिटी बैठक की अध्यक्षता की
हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड में FMDA की 7वीं अथॉरिटी बैठक की अध्यक्षता की।
Lucknow News : UP-ATS ने बड़े आतंकी हमले को किया नाकाम, पाकिस्तान के लिए काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार
लखनऊ : UP-ATS ने बड़े आतंकी हमले को किया नाकाम
पाकिस्तान के लिए काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार
वीडियो भेजकर QR कोड से मंगाते थे पैसे
रेलवे और प्रतिष्ठित संस्थानों को दहलाने की थी साजिश
विस्फोट करने की प्लानिंग थी
गिरफ्तार आतंकियों के नाम-
साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत
लोकेश उर्फ पपला पंडित, अरबाब
Raipur News : छत्तीसगढ़ भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर एक बार फिर से नक्सलवाद को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है
रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर एक बार फिर से नक्सलवाद को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है ,
सोशल माडिया में एक कार्टून पोस्टर जारी किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हथियारबंद नक्सलियों को कठपुतली की तरह नचाते दिख रहे है ,
कार्टून पोस्टर के साथ भाजपा ने पोस्ट किया कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद सिर्फ बढ़ा नहीं उसे राजनीतिक संरक्षण मिला है ,
नक्सलियों को कठपुतली की तरह अपनी उंगलियों को नचाने वाली कांग्रेस ने बस्तर को हिंसा , डर और खून के रास्ते छोड़ दिया था ,
लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के अस्तित्व ही खत्म कर दिया , ना कठपुतली वाला खेल चला ना ,
कोई नक्सलियों से बातचीत का ढोंग , सीधे नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस से लाल आतंक का अंत कर दिया
Raipur News : खरीफ फसल के लिए उर्वरक की उपलब्धता पर कांग्रेस ने जताई चिन्ता ,उर्वरकों की उपलब्धता पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
रायपुर : खरीफ फसल के लिए उर्वरक की उपलब्धता पर कांग्रेस ने जताई चिन्ता ,
उर्वरकों की उपलब्धता पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की ,
कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले साल भी आई थी उर्वरक की कमी ,
Kanker News : 3 दिन से लापता महिला की मिली लाश, पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश
कांकेर : 3 दिन से लापता महिला की मिली लाश
पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश
हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
चारामा थाने के तांसी गांव का मामला
Raipur News : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का समापन, CM विष्णुदेव साय कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का समापन
CM विष्णुदेव साय कार्यक्रम में हुए शामिल
खेल मंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम में मौजूद
Indore News : नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा टमाटर बेच रहे एक बच्चे का सामान जप्त करने का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में सड़क पर बिखरे दिख रहे है 16 साल के बच्चे के टमाटर
इंदौर : नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा टमाटर बेच रहे एक बच्चे का सामान जप्त करने का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में सड़क पर बिखरे दिख रहे है 16 साल के बच्चे के टमाटर
कारवाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों से सामान जप्त न करने को लेकर संघर्ष करता दिख रहा 16 साल का बच्चा
वीडियो की पड़ताल करते हुए आईबीसी 24 की टीम पहुंची लड़के नैतिक तक
पिता न होने के कारण घर चलाने के लिए सब्जी बेचने का काम करता है नैतिक
19 मार्च को नैतिक का निगम कर्मचारियों ने किया था ठेका जप्त
आसपास के ही कुछ युवाओं ने नैतिक को दिलाया था दूसरा ठेला
आज भी नेहरू नगर इलाके में सब्जी बेच रहा है नैतिक
MP News : कुए़ं में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सिंगरौली- कुए़ं में मिला महिला का शव
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
मोरवा थाना क्षेत्र का मामला
Jabalpur News : AAP सांसद राघव चड्ढा को उपनेता प्रतिपक्ष पद से हटाने का विरोध, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध
जबलपुर- AAP सांसद राघव चड्ढा को उपनेता प्रतिपक्ष पद से हटाने का विरोध
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध
मध्य भारत मोर्चा ने जलाए अरविंद केजरीवाल के पोस्टर
अरविंद केजरीवाल पर जनता की आवाज़ दबाने के लगाए आरोप
राघव चड्ढा को उपनेता के पद पर बहाल करने की रखी मांग
Delhi News : पुलिस ने नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री पकड़ी, “सेंसोडाइन” के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाए जा रहे थे
दिल्ली: पुलिस ने नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री पकड़ी
“सेंसोडाइन” के नाम पर नकली टूथपेस्ट बनाए जा रहे थे
1800 भरी ट्यूब, 10 हजार खाली ट्यूब बरामद
1200 पैक्ड ट्यूब और 130 KG पेस्ट भी बरामद
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक हरिओम मिश्रा को किया गिरफ्तार
Bhilai News : भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 4 में हादसा, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर
भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 4 में हादसा
इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर
सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
सेफ्टी पर फिर उठा सवाल, अधिकारी पहुंचे मौके पर
Korba News : बालको में ठेका कंपनी के मजदूरों ने की हड़ताल, बालको में ठेका कंपनी के मजदूरों ने की हड़ताल
कोरबा : बालको में ठेका कंपनी के मजदूरों ने की हड़ताल
तहसीलदार और पुलिस ने दी समझाइश
आधे मजदूर वापस काम पर लौटे
वेतन 7 तारीख तक देने पर बनी सहमति
8 घंटे से अधिक काम लेने पर होने पर ओवर टाइम
हड़ताल नहीं करने बालको ने लिया मजदूरों से सहमति पत्र
3 साल से शोषण का शिकार हो रहे थे मजदूर
Korba News : हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करतब दिखा रही महिला आग की चपेट में आई
कोरबा : हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा
करतब दिखा रही महिला आग की चपेट में आई
महिला को बचाने के दौरान 2 लोग झुलसे
हादसे का लाइव वीडियो आया सामने
तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
मेन क्लब एरिया की घटना
Bhind News: पत्नी की हत्या का खुलासा, दोस्तों के साथ मिलकर पति ने की थी हत्या
भिंड: पत्नी की हत्या का खुलासा
दोस्तों के साथ मिलकर पति ने की थी हत्या
गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या
हत्या कर फांसी पर लटकाया था शव
आरोपी पति समेत 2 साथी गिरफ्तार
30 मार्च को फांसी पर लटका मिला था शव
देहात थाना क्षेत्र का मामला
Kanker News: नक्सल मोर्चे पर पुलिस का अभियान जारी, 5 किलो के 2 IED बरामद
कांकेर: नक्सल मोर्चे पर पुलिस का अभियान जारी
5 किलो के 2 IED बरामद
जवानों ने मौके पर किया डिफ्यूज
परतापुर थाना क्षेत्र का मामला
Khandwa News: रेलवे की जर्जर बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबने से एक कर्मचारी की मौत
खंडवा- रेलवे की जर्जर बिल्डिंग गिरी
मलबे में दबने से एक कर्मचारी की मौत
एक घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज जारी
बिल्डिंग से स्क्रैप निकालने के दौरान हुआ हादसा
कोतवाली और RPF पुलिस मौके पर मौजूद
Bilaspur News: गतौरा धान खरीदी केन्द्र में गबन का मामला, संस्था प्रबंधक, प्राधिकृत अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुर: गतौरा धान खरीदी केन्द्र में गबन का मामला
संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर और कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही गिरफ्तार
919.96 क्विंटल धान खरीदी में हेर-फेर कर किया था 28 लाख 51 हजार रुपए का गबन
धारा 316(5) BNS के तहत की गई कार्रवाई
मस्तूरी थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Khargone News: उद्योगपति के घर पर फायरिंग मामले में खुलासा, मास्टर माइंड सचिन और लोकेंद्र समेत 12 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन: उद्योगपति के घर पर फायरिंग मामले में खुलासा
मास्टर माइंड सचिन और लोकेंद्र समेत 12 आरोपी गिरफ्तार
लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य राजपाल चंद्रावत गिरफ्तार
पैसे के पुराने लेनदेन को लेकर घर पर चलाई थी गोली
3 आरोपियों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
लॉरेंस विश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर फरार
लोकेंद्र पवार उज्जैन, सचिन पाटीदार धार निवासी
16 मार्च को दिलीप राठौर के घर पर की थी फायरिंग
आरोपियों ने 10 करोड़ की फिरौती की मांग की थी
गुजरात, हरियाणा, मप्र, और राजस्थान के आरोपी शामिल
3 कार, 4 पिस्टल , 10 कारतूस, एक बाइक, 10 मोबाइल जब्त
कसरावद थाना क्षेत्र का था मामला
Bilaspur News: विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर: विदेशी निवेश व डिमांड ड्राफ्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी नवीन जून सोनीपत हरियाणा का निवासी
व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल और बैंकिंग के जरिए किया था
सुनियोजित ठगी
कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट और लॉ कॉलेज में निवेश का दिया था झांसा
प्रार्थी से कुल 3 करोड़ 13 लाख रुपए की हुई थी ठगी
आरोपी के कब्जे से कार, मोबाइल और टैबलेट जब्त
चकरभाठा थाना पुलिस की कार्रवाई
Kawrdha News: महिला ने किया नाबालिग लड़के के साथ अनाचार
कवर्धा: महिला ने किया नाबालिग लड़के के साथ अनाचार
होटल में किया लड़के के साथ अनाचार
महिला पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला
Bilaspur News: पेंडरवा में मुस्लिम परिवार पर हमला और हत्या का मामला, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे SP ऑफिस
बिलासपुर: पेंडरवा में मुस्लिम परिवार पर हमला और हत्या का मामला
बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे SP ऑफिस
पीड़ित परिवार के परिजन भी साथ में मौजूद
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की भी की मांग
बीते 1 अप्रैल को हुई थी घटना
रतनपुर थाना क्षेत्र का है मामला
Raisen News: फैक्ट्री में मजदूर की मौत का मामला, परिजन शव रखकर फैक्ट्री के सामने कर रहे प्रदर्शन
रायसेन- फैक्ट्री में मजदूर की मौत का मामला
परिजन शव रखकर फैक्ट्री के सामने कर रहे प्रदर्शन
मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
मंडीदीप पुलिस समझाइश में जुटी हुई
मृतक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर था
बीती रात काम के दौरान हुई थी मौत
25 फिट ऊंचाई से गिरने से हुई थी मौत
Raipur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, रिंग रोड स्थित नवकार हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
रायपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत…
रिंग रोड स्थित नवकार हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा…
महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर से मचा बवाल…
मृतका के परिजनों का आरोप शरीर पर है चोट के निशान…
हत्याकार फंदे पर लटकाने की जताई आशंका…
अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात…
मायका और ससुराल पक्ष आमने-सामने…
अस्पताल परिसर में जमकर मारपीट…
लात-घूंसे चलने से स्थिति हुई तनावपूर्ण…
मौके पर 100 से ज्यादा लोगों की भीड़…
घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी…
पुलिस मामले की जांच में जुटी…
टिकरापारा थाना इलाके का मामला…
Jabalpur News: बारात में बग्घी संचालक की हत्या का मामला, 3 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर: बारात में बग्घी संचालक की हत्या का मामला
3 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
घोड़ी से दूर रहने की बात पर हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
हनुमानताल थाना पुलिस की कार्रवाई
Sarangarh-Bilaigarh News: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
सारंगढ़-बिलाईगढ़: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के खजरी गांव की घटना
Bilaspur News: शोभायात्रा देखने गए युवक पर चाकू से हमला
बिलासपुर: युवक पर चाकू से हमला
शोभायात्रा देखने गए युवक पर हुआ हमला
चार युवकों ने मारपीट कर किया चाकू से वार
साइड में खड़े होने के लिए बोलने से हुआ विवाद
गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
तोरवा थाना क्षेत्र का मामला
Jabalpur News: चारधाम यात्रा के नाम पर जिला जज से 1 लाख की ठगी
जबलपुर-
चारधाम यात्रा के नाम पर जिला जज से 1 लाख की ठगी
हेलिकाप्टर टिकट और होटल का नकली बिल देकर ठगी
जज और उनके परिचित जाना चाह रहे थे चारधाम यात्रा
सोशल मीडिया में विज्ञापन के जरिए किया था टूर एजेंसी से संपर्क
ट्रिपलांजा नामक कंपनी की साइट के जरिए हुई धोखाधड़ी
NDPS विशेष न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं प्रमेंद्र कुमार सिंह
जज ने गोरखपुर थाने और साइबर सेल में की मामले की शिकायत
Rajgarh News: एक तरफा प्यार के चलते टावर पर चढ़ा युवक
राजगढ़-
एक तरफा प्यार के चलते टावर पर चढ़ा युवक
टावर से नीचे कूदने की दे रहा धमकी
पुलिस मौके पर, युवक को समझाइश देने में जुटी
लीमा चौहान थाना क्षेत्र निपानिया गांव की घटना
Bhopal News: एमपी के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का बयान
भोपाल
एमपी के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग का बयान
दतिया से कांग्रेस एमएलए राजेंद्र भारती के सजा मामले और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के आरोपो पर किया पलटवार
बोले कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने की आदी हो गई है
कल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी असंवैधानिक तरीके से विधानसभा भवन में घुसे
और भष्टाचारी के मामलें में दोषी विधायक का समर्थन किया
राजेंद्र भारती को कोर्ट ने सजा दी है
ये पूरा मामला तत्कालीन दिग्विजय सरकार के कार्यकाल का हैं
जब राजेंद्र भारती ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी की हैं – सारंग
जनप्रतिनिधित्व के अधिनियम के अंतर्गत राजेंद्र भारती पर कार्रवाई की गई हैं
2013 के एससी के फैसले का उदाहरण देते हुए कहा कि 8/3 के तहत ये कार्रवाई की गई है
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत ये कार्रवाई की गई हैं
जीतू पटवारी और पीसी शर्मा द्वारा विधानसभा भवन जाने पर भी सारंग ने साधा निशाना
उन्होंने अधिकारियों पर दवाब बनाने का काम किया है
उन पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज होना चाहिए – मंत्री सारंग
Bhind News: मायके में बात करने से पति ने की पत्नी की हत्या, नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
भिंड-
मायके में बात करने से पति ने की पत्नी की हत्या
नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने की कोशिश की
आंगन में फंदा लगाकर शव को लटकाया
पुलिस जांच में सामने आई हत्या की साजिश
देहात थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
Balod News: गांव में चल रही बैठक में हुआ विवाद, बीच बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या
बालोद-
गांव में चल रही बैठक में हुआ विवाद
बीच बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या
चाकू मारकर की गई युवक की हत्या
पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
डौंडीलोहारा के जोगीभाट गांव की घटना
CG News: प. बंगाल की 150 सीटों पर छग के BJP नेताओं को ज़िम्मेदारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा…
प. बंगाल की 150 सीटों पर छग के BJP नेताओं को ज़िम्मेदारी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा
छत्तीसगढ़ के संगठन में बड़ी ताक़त है
छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता प्रशिक्षित और समर्पित हैं
इसलिए छत्तीसगढ़ की टीम को कई राज्यों में भेजा गया
बंगाल में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा परिणाम आएगा
Guna News: बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, पति का शव फंदे से लटका मिला
गुना-
बुजुर्ग पति-पत्नी की संदिग्ध मौत
पति का शव फंदे से लटका मिला
पत्नी का शव पलंग पर पड़ा मिला
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनी कॉलोनी की घटना
Vidisha News: MLA उमाकांत शर्मा ने शिक्षा विभाग पर जताई नाराजगी, सांदीपनि विद्यालय के बिगड़े रिजल्ट पर हुए नाराज
विदिशा-
MLA उमाकांत शर्मा ने शिक्षा विभाग पर जताई नाराजगी
सांदीपनि विद्यालय के बिगड़े रिजल्ट पर हुए नाराज
342 में से 245 बच्चे फेल होने पर जमकर हुए नाराज
स्कूल के 9वीं के 93 में से 92 बच्चे हुए हैं फेल
सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ 60 शिक्षक भी सवालों में
संतोषजनक कार्रवाई न होने पर नाराज हुए विधायक
लटेरी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भड़के
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
बिग ब्रेकिग
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत
6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
3 की हालत बेहद नाजुक
हत्या का केस दर्ज
मुख्य आरोपी नागा राय गिरफ्तार
परसौना पंचायत का चौकीदार भरत राय सस्पेंड
जांच के SIT का गठन
Jabalpur News: MP हाईकोर्ट की शरण में राहुल गांधी, भोपाल MP MLA कोर्ट से जारी समन को दी चुनौती
जबलपुर- MP हाईकोर्ट की शरण में राहुल गांधी
भोपाल MP MLA कोर्ट से जारी समन को दी चुनौती
बिना पक्ष सुने मुकदमा दर्ज करने का आरोप
राहुल गांधी ने की अपने खिलाफ दर्ज केस रद्द करने की मांग
HC ने 1 हफ्ते बाद तय की राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने लगाया है मानहानि केस
राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लिख में लिया था कार्तिकेय चौहान का नाम
राहुल ने 2018 में चुनावी सभा में दिया था बयान
बयान के खिलाफ कार्तिकेय ने भोपाल MP MLA कोर्ट में लगाया था मानहानि केस
Raipur News: 30,410 करोड़ की कमाई के साथ देश में अव्वल बना रहा SECR
माल ढुलाई में SECR जोन ने बनाया नया रिकार्ड,
2025-26 में कमाई का डाटा हुआ जारी,
रायपुर डीआरएम ने दी जानकारी,
30,410 करोड़ की कमाई के साथ देश में अव्वल बना रहा SECR
रायपुर मंडल ने भी माल ढुलाई बनाया रिकार्ड
47 मिलियन टन माल ढुलाई कर कमाई 5000 करोड़ रूपए
रायपुर मंडल ने 631 करोड़ की कमाई यात्री सेवा से की
Abhanpur News: नितेश बत्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट
अभनपुर: नितेश बत्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट
युवक-युवती को प्रयागराज से लेकर अभनपुर पहुंची पुलिस
कुल 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारी आरोपियों से कर रही पूछताछ
21 मार्च को मिली थी युवक की लाश
पाकिस्तान से आया हुआ था युवक
लव ट्रायंगल के चलते हुई थी युवक की हत्या
कुछ देर में पुलिस करेगी मामले की खुलासा
Bhopal News: राजेंद्र भारती की सदस्या जाने और कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का पलटवार
भोपाल…….
राजेंद्र भारती की सदस्या जाने और कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का पलटवार….
बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी का बयान….
न्यायालय के निर्णय को शिरोधार्य करना चाहिए…..
जब सीट रिक्त हो गई है,विधानसभा ने नोटिफिकेशन निकाल दिया है…
न्यायालय के निर्देश पर हुई है तो पब्लिकली बात करके क्यों माहौल खराब कर रहे है…
उन्हें न्यायालय की शरण में जाना चाहिए….
भ्रष्टाचार बीजेपी ने कहा करने के लिए एफडी में गड़बड़ी बीजेपी के कहने पर की, क्या कहना चाहते हो आप…..
अपराध करो आप,भ्रष्टाचार करो आप,गड़बड़ी करो आप सजा मिले आपको बीजेपी का षड्यंत्र बताते हो….
कुछ भी आया बक दिया…
आपने अपराध किया सजा कोर्ट ने दी….
आप स्वयं दिल्ली कोर्ट गए वहां से जो निर्णय हुआ उसे शिरोधार्य करो…
आप अपराधी तय हो गए सजा तय हो गई,जो प्रक्रिया है उसके तरह कार्रवाई की गई है…
देर रात जीतू पटवारी के विधानसभा जाने पर बोले सबनानी…
ऐसा लगा जैसे गुंडादर्दी करने गए हो…
इस तरह की गुंडागर्दी मप्र में बर्दाश्त नहीं होगी….
सबके लिए न्याय का दरवाजा खुला है आपको अवसर है….
CG News: छत्तीसगढ़ के चार जिलों के एसपी लंबी ट्रेनिंग में
रायपुर…
छत्तीसगढ़ के चार जिलों के एसपी लंबी ट्रेनिंग में…
रायपुर ग्रामीण, कोंडागांव, गरियाबंद और जांजगीर चाँपा के एसपी ट्रेनिंग पर NPA हुए रवाना…
मनीषा ठाकुर रावटे को रायपुर ग्रामीण एसपी का दिया गया चार्ज…
विमल कुमार बैस को जांजगीर चांपा का प्रभार…
त्रिलोक बंसल को कोंडागांव के प्रभारी एसपी होंगे…
नीरज चंद्राकर को गरियाबंद एसपी का प्रभार..…
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पंकज चंद्रा, वेदव्रत सिरमौर और विजय पांडेय गए है ट्रेनिंग…
नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) हैदराबाद होगी ट्रेनिंग…
6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी ट्रेनिंग….
डीजीपी ने जारी किए लिखित आदेश…
Raipur News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण और मनरेगा को लेकर होने वाली राहुल – खरगे की महारैली टली
रायपुर ब्रेकिंग
कांग्रेस जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण और मनरेगा को लेकर होने वाली राहुल – खरगे की महारैली टली …..
मनरेगा को लेकर छत्तीसगढ़ में नहीं बन रहा माहौल …..
छत्तीसगढ़ के साथ साथ , झारखंड और ओडिशा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का चंपारण में होने वाला था प्रशिक्षण कार्यक्रम ….
Barwani News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
बड़वानी: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार 1 की मौत, 1 गंभीर
घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती
जुलवानिया थाने के ठान गांव का मामला
Indore News: वाहनों में आग लगाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : वाहनों में आग लगाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में युवक ने लगाई थी वाहनों में आग
वाहनों में आग लगाते युवक का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने युवक शिवा गौड को लिया हिरासत में
आरोपी से बाणगंगा थाना पुलिस कर रही पूछताछ
Indore News: खरगोन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम के गले में घुसा लोहे का सरिया
इंदौर
खरगोन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम के गले में घुसा लोहे का सरिया
1 अप्रैल सुबह 10:30 बजे हुआ था जानलेवा हादसा
जिला अस्पताल खरगोन से एमवाय अस्पताल किया गया था रेफर
एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने किया इमरजेंसी ऑपरेशन
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी सफलता
डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित निकाला लोहे का सरिया
एनेस्थीसिया टीम का भी अहम योगदान
समय रहते इलाज से मरीज की बची जान
Kawardha News: कंटेनर और बस में टक्कर
कवर्धा: कंटेनर और बस में टक्कर
हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
दशरंगपुर पुलिस चौकी की घटना
Bhopal News: एमपी की राजनीति की सबसे बड़ी खबर
भोपाल: एमपी की राजनीति की सबसे बड़ी खबर
कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म
विधानसभा सचिवालय ने जारी की सूचना
राजपत्र में दतिया विधानसभा सीट रिक्त घोषित
MPMLA कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में सुनाई है 3 साल की सजा
CG News: बस्तर छोड़ चुके 31 हज़ार से ज़्यादा आदिवासियों की होगी वापसी
बस्तर छोड़ चुके 31 हज़ार से ज़्यादा आदिवासियों की होगी वापसी
प्रवासित परिवारों के लिए पुनर्वास के लिए बनेगी योजना
सालों पहले नक्सलियों के डर से गांव और घर छोड़े थे
667 गांवों के 31 हज़ार ग्रामीण तेलंगाना और आंध्रप्रदेश चले गए थे
6939 परिवार तेलंगाना और आंध्रप्रदेश चले गए थे
सबसे ज़्यादा दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर के ग्रामीण है
Indore News: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से बोलेरो कार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से बोलेरो कार चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी कार चोरी करते सीसीटीवी में हुआ था कैद
बाइक से कार चोरी करने आया आरोपी लॉक तोड़कर कार ले भागा
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
Bilaspur News: युवक की जमकर पिटाई
बिलासपुर_
युवक की जमकर पिटाई
सरेराह युवक को पीटा
युवक और महिला ने की मारपीट
चप्पल और मुक्के से की मारपीट
प्रसाद वितरण के दौरान विवाद की कही जा रही बात
ओल्ड बस स्टैंड चौक के पास की घटना
Morena News: विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार
मुरैना-
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार
31 मार्च को बिना पोस्टमार्टम ही किया अंतिम संस्कार
युवती के पिता ने पति पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप
पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का भी आरोप
शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
श्मशान घाट से पुलिस ने अस्थि और राख के सैंपल लिए
महुआ थाना इलाके के रन्हेरा गांव की घटना
Ujjain News: भस्म आरती में शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
उज्जैन-
भस्म आरती में शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
मंत्री ने नंदी हॉल से किए बाबा महाकाल के दर्शन
दर्शन कर देश की सुख समृद्धि की की कामना
मंदिर के सहायक प्रशासक ने किया मंत्री का स्वागत
क्रिकेटर उमेश यादव ने भी किए महाकाल के दर्शन
Ayodhya News: बुर्के में आई महिला ने ज्वेलरी दुकान में की लूट
अयोध्या: बुर्के में आई महिला ने ज्वेलरी दुकान में की लूट
महिला ने पिस्टल दिखाकर 26 ग्राम सोने के जेवर लूटे
घटना के बाद महिला मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी
लूट की घटना का CCTV फूटेज आया सामने
घटना गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही
रुदौली कोतवाली क्षेत्र का मामला
Bilaspur News: हनुमान जयंती की भीड़ में हुई पॉकेटमारी
बिलासपुर_
हनुमान जयंती की भीड़ में हुई पॉकेटमारी
बुजुर्ग की पॉकेट से मोबाइल पार
महिला के गले से चेन और लॉकेट भी किया पार
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
Mandla News: हनुमान जन्मोत्लव की रैली में जमकर मारपीट
मंडला: हनुमान जन्मोत्लव की रैली में जमकर मारपीट
युवकों के दो पक्षों में हुए विवाद में जमकर लात-घुसे
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मामूली विवाद में मारपीट होना बताया जा रहा
कोतवाली थाने के पड़ाव जैन मंदिर के पास की घटना
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm