Petrol Diesel Price 14 September 2025: पेट्रोल 1.54 रुपए और डीजल 4.79 रुपए प्रति लीटर महंगा! नवरात्रि से पहले आम जनता की जेब पर डाका, 16 सितंबर से लागू होंगे नए रेट

Ads

Petrol Diesel Price 14 September 2025: पेट्रोल 1.54 रुपए और डीजल 4.79 रुपए प्रति लीटर महंगा! नवरात्रि से पहले आम जनता की जेब पर डाका, 16 सितंबर से लागू होंगे नए रेट

  •  
  • Publish Date - September 14, 2025 / 08:49 AM IST,
    Updated On - September 14, 2025 / 08:49 AM IST

Petrol Diesel Price 08 November 2025: पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, महंगाई की मार झेल रही जनता को बड़ी राहत? Image: File

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 1.54 रुपए और डीजल की कीमत में 4.79 रुपए प्रति लीटर बढ़ा
  • आधिकारिक सूचना 15 सितंबर की मध्य रात्रि में जारी की जाएगी
  • नवरात्रि से पहले आम जनता की जेब पर डाका

बिजनेस: Petrol Diesel Price 14 September 2025 ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर सरकार जोर का झटका देने वाली है। जी हां सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जो आम जनता के लिए किसी झटके कम नहीं होगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने पेट्रोल के दाम में 1.54 रुपए और डीजल के दाम में 4.79 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। हालांकि इस संबंध में सरकार की ओर से अधिकारित सूचना 15 सितंबर मध्य रात्रि में जारी किया जाएगा।

Read More: Asia Cup 2025 India vs Pakistan Match: भारत-पाक के बीच आज हाई वोल्टेज मुकाबला, ऑपरेशन ‘सूर्य’ के साथ जवाब देने मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

Petrol Diesel Price 14 September 2025 मिली जानकारी के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो पेट्रोल 16 सितंबर से 1.54 रुपए प्रति लीट और डीजल के दाम में 4.79 रुपए लीटर महंगा होने वाला है। वहीं, मिट्टी के तेल की कीमत में 3.06 रुपए और लाइट डीजल की कीमत में 3.68 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि 1 सितंबर को भी पाकिस्तान सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी, जबकि पेट्रोल की कीमत को अगले पखवाड़े तक के लिए अपरिवर्तित रखा था। वित्त डिवीजन द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादों की संशोधित कीमतें मध्यरात्रि (1 सितंबर, 2025) से प्रभावी हुईं और अगले 15 दिनों तक लागू रहेंगी।

Read More: Davis Cup: भारतीय पुरुष टेनिस टीम ने रचा इतिहास, सुमित नागल ने हेनरी बर्नेट को हराकर क्वालीफायर्स में किया प्रवेश 

वहीं, घरेलू मूल्य निर्धारण में इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन (IFEM)- पेट्रोल के लिए 8.05 रुपए प्रति लीटर और डीजल के लिए 6.20 रुपए, साथ ही पेट्रोलियम लेवी (PL) और क्लाइमेट सपोर्ट लेवी (CSL) जैसे कारक भी शामिल होते हैं, जो खुदरा ईंधन लागत को काफी प्रभावित करते हैं। यह लगातार दूसरा पखवाड़ा है, जब सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को अपरिवर्तित रखा है, जबकि अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 12 रुपए प्रति लीटर तक की कमी की है।

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें "कब" से लागू होंगी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें 16 सितंबर से लागू होंगी।

डीजल की कीमत में "कितनी" बढ़ोतरी होने की संभावना है?

डीजल की कीमत में 4.79 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।

सरकार ने कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला "क्यों" लिया है?

बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

क्या "मिट्टी के तेल" की कीमत में भी बढ़ोतरी होगी?

हाँ, मिट्टी के तेल की कीमत में 3.06 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछली बार "1 सितंबर" को क्या हुआ था?

1 सितंबर को पाकिस्तान सरकार ने हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, जबकि पेट्रोल की कीमत को अपरिवर्तित रखा था।