Chhattisgarh Vidhan Sabha Live 5th Day Updates || Image- IBC24 News File
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates) बलौदाबाजार आगजनी कांड और मारे जा चुके दुर्दांत नक्सली हिड़मा से जुड़े मुद्दों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बलौदाबाजार आगजनी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने लोगों को उकसाने का काम किया। उनके इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि बलौदाबाजार की घटना राज्य सरकार की नाकामी का परिणाम है। वहीं सत्ता पक्ष ने घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद आसंदी के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई।
चर्चा के दौरान हिड़मा के मुद्दे पर भी विपक्ष ने सरकार को घेरा। गृह मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates) इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।
अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर की लगातार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग उठ सकती है। लखमा ने यह भी आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “डबल इंजन सरकार में विमान भी बंद हो गया है।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू हुआ था और आज 17 जुलाई को यह अंतिम दिवस है। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Live Updates) पांच दिनों एक सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की गईं।
पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा
जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर
अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा
अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया