Rahul Gandhi in Dehradun Chhatron ki Goonj || Image- Congress
देहरादून: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया। (Rahul Gandhi in Dehradun Chhatron ki Goonj) इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद किया और उन अभिभावकों से भी मुलाकात की, जिनके बच्चों ने पेपर लीक के बाद मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली थी।
रिया कुमारी ने NEET पेपर लीक की वजह से खुदकुशी कर ली थी। आज उनके पिता राजेश मल्ल जी, राहुल गांधी जी से मिलकर भावुक हो गए।
उन्होंने कहा- जो मेरी बेटी के साथ हुआ, वो किसी और बेटी के साथ न हो। राहुल जी, आप संसद में हमारी आवाज उठाइए। pic.twitter.com/WR72NF4eQl
— Congress (@INCIndia) July 17, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रा रिया थापा के पिता राजेश मल्ल को मंच पर बुलाया। राजेश मल्ल ने बताया कि उनकी बेटी देर रात तक पढ़ाई करती थी और NEET परीक्षा देकर काफी खुश लौटी थी। उसे भरोसा था कि उसका चयन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब रिया को पेपर लीक की जानकारी मिली तो वह पूरी तरह टूट गई। बाद में परीक्षा दोबारा कराए जाने की खबर से वह और अधिक तनाव में आ गई। परिवार के अनुसार, इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
‘मेरी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो’
राजेश मल्ल ने राहुल गांधी से कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वैसा किसी और बेटी के साथ नहीं होना चाहिए। (Rahul Gandhi in Dehradun Chhatron ki Goonj) उन्होंने राहुल गांधी से इस मुद्दे को संसद में उठाने की अपील की।
जब System की नीयत में है Paper Leak,
तो छात्रों का future होगा ही weak!आज | 17 जुलाई | देहरादून#ChhatronKiGoonj #ShikshaRevolution pic.twitter.com/cOlFRUfSqo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 17, 2026
कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पेपर लीक का केंद्र बन गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरियों में योग्यता के बजाय गलत तरीकों से भर्ती कराने का एक तंत्र विकसित हो गया है। राहुल गांधी ने 2025 में हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं का भी जिक्र किया। उस विवाद के बाद आयोग ने पटवारी, लेखपाल समेत 416 पदों वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उत्तराखंड सरकार ने मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया था। (Rahul Gandhi in Dehradun Chhatron ki Goonj) आयोग अपनी अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप चुका है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा
जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर
अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा
अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया