Petrol Diesel Price 28 February 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा, आज आधी रात से लागू हो जाएंगे नए रेट, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का दिखा असर
Petrol Diesel Price 28 February 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा, आज आधी रात से लागू हो जाएंगे नए रेट, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का दिखा असर
Petrol Diesel Price 28 February 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा, आज आधी रात से लागू हो जाएंगे नए रेट, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का दिखा असर / Image: IBc24 Customized
- पेट्रोल: ₹4.58 प्रति लीटर की बढ़ोतरी संभव
- डीजल : ₹4.73 प्रति लीटर की वृद्धि की उम्मीद
- 1 मार्च 2026 से पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी
बिजनेस: Petrol Diesel Price 28 February 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों हो रहे लगातार उतार चढ़ाव का असर अब घरेलू बाजार में दिखने लगा है। आलम ये है कि पेट्रोल-डीजल के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान की सरकार ने एक बार फिर ईंधन के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सूत्रों की मानें तो कल से पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 रुपए की बढ़ोतरी करने वाली है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट 1 मार्च 2026 से लागू कर दिए जाएंगे।
पेट्रोल-डीजल 5 रुपए महंगा
Petrol Diesel Price 28 February 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.58 रुपए प्रति लीटर वृद्धि करने वाली है। वहीं, डीजल के दाम में 4.73 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। हालांकि सरकार ने अभी इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि आज देर रात तक इस संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
दैनिक उपभोग की वस्तुएं होंगी महंगी
बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान में पेट्रोल 258.17 रुपए और डीजल 275.7 रुपए प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। यदि 1 मार्च से नया रेट लागू किया जाता है तो पेट्रोल 262.75 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। वहीं, बात करें डीजल की तो नए रेट के अनुसार ग्राहकों को 280.83 रुपए प्रति लीटर भुगतान करना होगा। बता दें कि सरकार ने 15 दिनों के भीतर दूसरी बार पेट्रोल का रेट बढ़ाने का फैसला किया है। अगर ये रेट लागू हो गए तो माल ढुलाई और दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में भी उछाल आना तय है।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर
दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी देखी गई है, जिसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। जिनेवा में परमाणु वार्ता के लंबा खिंचने और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों की खबरों ने तेल आपूर्ति में संभावित बाधा का डर पैदा कर दिया है। इसी अनिश्चितता के चलते अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $2.09 बढ़कर $72.84 प्रति बैरल पर पहुँच गया है, जबकि अमेरिकी तेल (WTI) भी 3.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ $67.54 के स्तर को छू चुका है।
ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 28 Feb 2026: छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं को आज मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम साय 25 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे धान बोनस का पैसा
- Raipur Latest News: राजधानी में अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस नेता की कार को किया आग के हवाले, देर रात दिया वारदात को अंजाम, इलाके में सनसनी
- Pakistan and Afghanistan Tension: ‘अफगानिस्तान में मौजूद आतंकी गुटों को भारत से स्पॉन्सरशिप और मदद मिल रही है’, तालिबान सरकार ने किया बड़ा खुलासा…

Facebook


