Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: फिर 3.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल का आपके शहर में क्या है रेट
Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: फिर 3.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल का आपके …

Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: फिर 3.87 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अब एक लीटर पेट्रोल का आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated
- पेट्रोल और केरोसिन की कीमतों में 3.87 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
- कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर
- अब पेट्रो 108 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेंगे
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट आ खड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत में भी यही स्थिति है, यहां भी पिछले 20 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपए तक महंगे हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका में भी ऑटो डीज़ल की कीमत 15 रुपए और सुपर डीज़ल की कीमत 20 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही अब बांग्लादेश की सरकार ने भी पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है।
पेट्रोल और केरोसिन की कीमत में 3.87 रुपए महंगा
Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: बांग्लादेश ऊर्जा और खनिज संसाधन विभाग ने पेट्रोल और केरोसिन की कीमत में 5 टका वृद्धि करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ईंधन के नए रेट आज से ही लागू कर दिए गए हैं। नई दरों के तहत, ऑक्टेन अब 145 टका प्रति लीटर (पहले 140 टका) की दर से बेचा जाएगा, जबकि पेट्रोल की कीमतें 135 टका से बढ़ाकर 140 टका प्रति लीटर कर दी गई हैं। बढ़ी हुई कीमत को अगर भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो ये 3.87 रुपए प्रति लीटर होता है।
डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
अधिसूचना के अनुसार, यह नवीनतम समायोजन सरकार के ईंधन मूल्य निर्धारण फॉर्मूले के अनुरूप किया गया है, जो घरेलू ईंधन की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव के साथ जोड़ता है। यह बढ़ोतरी 19 अप्रैल को ईंधन की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के बाद की गई है, जब सरकार ने डीज़ल की कीमतों में 15 टका प्रति लीटर, ऑक्टेन में 20 टका, पेट्रोल में 19 टका और केरोसिन में 18 टका की बढ़ोतरी की थी। उस संशोधन के बाद, डीज़ल की कीमतें 100 टका से बढ़ाकर 115 टका प्रति लीटर, ऑक्टेन 120 टका से 140 टका, पेट्रोल 116 टका से 135 टका और केरोसिन 112 टका से 130 टका कर दी गई थीं।
श्रीलंका में सीधे 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
वहीं, श्रीलंका की सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने भी ऑटो डीज़ल की कीमत 15 रुपए और सुपर डीज़ल की कीमत 20 रुपए की बढ़ोतरी की है। कीमतों में इजाफा होने के बाद अब ऑटो डीज़ल के लिए 407 रुपए प्रति लीटर का भुगतान करना होगा। जबकि 20 रुपए महंगा होने के बाद सुपर डीज़ल की कीमत 478 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि पेट्रोल 92 ऑक्टेन की कीमत में भी 24 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही पेट्रोल 95 ऑक्टेन की कीमत 25 रुपए बढ़ा दी गई है। इसके बाद यहां अब पेट्रोल 92 ऑक्टेन 434 रुपए प्रति लीटर हो गया है, तो वहीं पेट्रोल 95 ऑक्टेन के लिए जनता को 495 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, केरोसिन की कीमत 20 रुपये बढ़ाकर 285 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि यहां पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही है और ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से मुसीबत बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें
- PM Modi Myanmar President Meeting: भारत दौरे के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे म्यांमार के राष्ट्रपति, कई अहम समझौतों पर लग सकती है मुहर
- Raipur Delhi Flight Cancelled : सावधान! अगर आप भी करने वाले हैं रायपुर से हवाई सफर, तो पहले देख लें ये नई लिस्ट, इन रूट्स पर एयरलाइंस ने की बड़ी कटौती
- Myanmar Major Blast Updated: कुछ ही सेकेंड में मलबे में बदल गया इमारत... 55 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार - Video
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पेट्रोल की कीमत में 5 टका प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद पेट्रोल 140 टका प्रति लीटर हो गया है
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Diesel Price Today 01 June 2026: Petrol and Kerosine Price Rise RS 3.87 Per Liter from June 1, 2026
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am