Petrol Diesel Price Today 06 August 2026: डीजल 89 और पेट्रोल 99.60 रुपए लीटर, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया 6 अगस्त का रेट, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन की कीमत

Petrol Diesel Price Today 06 August 2026: डीजल 89 और पेट्रोल 99.60 रुपए लीटर, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया 6 अगस्त का रेट, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन की कीमत

Petrol Diesel Price Today 06 August 2026: डीजल 89 और पेट्रोल 99.60 रुपए लीटर, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया 6 अगस्त का रेट, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन की कीमत

Petrol Diesel Price Today 06 August 2026: डीजल 89 और पेट्रोल 99.60 रुपए लीटर, पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया 6 अगस्त का रेट, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन की कीमत / Image: AI Generated

Modified Date: August 6, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: August 6, 2026 8:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • 6 अगस्त 2026 का पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • आने वाले दिनों में ईंधन सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी
  • सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार में मिल रहा

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 06 August 2026 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का भाव कम होने के बाद घरेलू बाजार में इसका असर दिखने लगा है। बात करें ब्रेंट क्रूड की कीमत की तो मंगलवार को 82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो कि ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के दौर से बेहद कम है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद अब भारतीय तेल कंपनियों ने गुरुवार यानि 6 अगस्त को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है।

Petrol Diesel Price Today 06 August 2026 पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 रुपए लीटर

Petrol Diesel Price Today 06 August 2026: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की की 95.20 रुपए है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान निकोबार में मिलता है, जहां पेट्रोल की कीमत महज 88.66 रुपए प्रति लीटर है। जबकि यहां डीजल 84.56 प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल तेलंगाना में मिलता है, जहां पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 रुपए प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या बोले मंत्री

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा में जवाब पेश करते हुए कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य बाजार-निर्धारित हैं और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसीज) पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण पर उचित निर्णय लेती हैं। पश्चिम एशिया में स्थिति संघर्ष की पुनरावृत्ति के कारण अस्थिर बनी हुई है। पश्चिम एशिया संकट से पहले, कच्चे तेल का मूल्य (इंडियन बास्केट) 69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल (फरवरी 2026) था और मार्च 2026 के दौरान बढ़कर 136.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया और विभिन्न भू-राजनीतिक और बाजार कारकों के कारण इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा है। 23 जुलाई 2026 तक भी, कच्चे तेल का मूल्य 103.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था। पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री में भारी नुकसान होने के बावजूद, पीएसयू ओएमसीज द्वारा इनके मूल्यों में केवल मामूली बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल और डीजल का वर्तमान आरएसपी क्रमशः 102.12 रुपए और 95.20 रुपए प्रति लीटर (दिल्ली की कीमतें) है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को इसके प्रभाव से बचाने के लिए, सरकार ने मार्च 2026 में पेट्रोल और डीजल प्रत्येक पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की, लेकिन साथ ही इसके परिणामस्वरूप कर राजस्व में काफी कमी आई।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत (राज्यवार) – 30 जुलाई 2026

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"