Petrol Diesel Price Today 09 May 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए तक होगा महंगा, 50 रुपए तक बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम? दो दिन के भीतर लग सकता है जोर का झटका, जानिए आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 09 May 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए तक होगा महंगा, 50 रुपए तक बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम? दो दिन के भीतर लग सकता है जोर का झटका, जानिए आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 09 May 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए तक होगा महंगा, 50 रुपए तक बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम? दो दिन के भीतर लग सकता है जोर का झटका, जानिए आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today 09 May 2026: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए तक होगा महंगा, 50 रुपए तक बढ़ेंगे रसोई गैस के दाम? दो दिन के भीतर लग सकता है जोर का झटका, जानिए आज क्या है रेट / image: AI Generated

Modified Date: May 9, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: May 9, 2026 9:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका
  • पेट्रोल-डीजल 4 से 5 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है
  • रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी 40 से 50 रुपए तक बढ़ोतरी होने की संभावना

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 09 May 2026 कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का घरेलू बाजार में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अब पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव को देखते हुए इस बात की भी उम्मीद करना गलत होगा कि आगामी दिनों में आम जनता के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। लेकिन इन सबके बीच सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि आगामी दिनों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के रेट में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी दो-तीन दिन के भीतर आम जनता को झटका देने वाली खबर सामने आ सकती है।

Petrol Diesel Price Today 09 May 2026 मिली जानकारी के अनुसार भारत की तेल मार्केटिंग कंपनियों को इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि 15 मई से पहले पेट्रोल और डीजल के रेट में 4 से 5 रुपए की बढ़ोतरी संभव है। वहीं, बात रसोई गैस के दाम की करें तो इसमें भी करीब 40 से 50 रुपए तक महंगा हो सकता है। बता दें कि यह लगभग चार वर्षों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में पहला बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि 2022 के बाद से खुदरा कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई थीं।

इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, जब कच्चे तेल की कीमतें अपने चरम पर थीं, तो सरकार और तेल कंपनियां पेट्रोल पर लगभग 24 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 30 रुपए प्रति लीटर का बोझ खुद उठा रही थीं। वहीं, सरकार की ओर से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद भी, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को मिलाकर हर महीने लगभग 30,000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। ऐसे में ये माना जा रहा है नुकसान की भरपाई के लिए सरकार कीमतों में इजाफा कर सकती है।

कीमतें बढ़ानी होगी: आईएमएफ

दरअसल NCAER की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आईएमएफ के डायरेक्‍टर (एशिया-प्रशांत) कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा, ‘सरकार ने तेल पर एक्‍साइज टैक्‍स में कटौती की है। उर्वरक पर कुछ सब्सिडी भी दी है। यह कुछ समय तक तो चल सकता है। लेकिन, राजकोषीय गुंजाइश को देखते हुए इसे बहुत लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है। किसी न किसी मोड़ पर आपको कीमतों को बाजार के संकेतों के अनुसार तय होने देना ही होगा। और यह बात भारत के संदर्भ में भी पूरी तरह सच है।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कीमतों में बढ़ोतरी से सप्‍लाई में कमी के दौरान मांग को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, उन्होंने कमजोर तबके के लोगों के लिए टारगेटेड सब्सिडी देने की भी सिफारिश की।

भारत के शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

City Petrol Diesel Price Today Petrol ₹/L Diesel ₹/L
New Delhi Petrol Diesel Price Today 94.72 87.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today 104.21 92.15
Kolkata Petrol Diesel Price Today 103.94 90.76
Chennai Petrol Diesel Price Today 100.75 92.34
Ahmedabad Petrol Diesel Price Today 94.49 90.17
Bengaluru Petrol Diesel Price Today 102.92 89.02
Hyderabad Petrol Diesel Price Today 107.46 95.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today 104.72 90.21
Lucknow Petrol Diesel Price Today 94.69 87.80
Pune Petrol Diesel Price Today 104.04 90.57
Chandigarh Petrol Diesel Price Today 94.30 82.45
Indore Petrol Diesel Price Today 106.48 91.88
Patna Petrol Diesel Price Today 105.58 93.80
Surat Petrol Diesel Price Today 95.00 89.00
Nashik Petrol Diesel Price Today 95.50 89.50

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"