(Petrol Diesel Price Today 09 September 2026/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 09 September 2026: आज 9 सितंबर को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद ईंधन के दाम स्थिर रखे हुए हैं। जिससे आज वाहन चालकों को महंगाई की मार झेलना नहीं पड़ेगा। वहीं, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज भी पुरानी कीमतें लागू हैं। जिससे लोगों के राहत मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी (Crude Oil Price Hike) जारी है। ब्रेंट क्रूड करीब 99.29-99.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी WTI करीब 94.24 डॉलर प्रति बैरल है। ब्रेंट इससे पहले 99 डॉलर के पार भी पहुंच चुका है। अब बाजार की नजर 100 डॉलर के स्तर पर है।
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| दिल्ली | ₹102.12 | ₹95.20 |
| मुंबई | ₹111.31 | ₹97.97 |
| कोलकाता | ₹113.51 | ₹99.82 |
| चेन्नई | ₹107.78 | ₹99.56 |
| गुरुग्राम | ₹102.97 | ₹95.94 |
| पटना | ₹113.35 | ₹99.36 |
| ग्वालियर | ₹114.30 | ₹99.35 |
| शिमला | ₹102.31 | ₹94.34 |
| रांची | ₹106.12 | ₹100.49 |
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने तेल बाजार (Petrol Diesel Price Today) की चिंता बढ़ा दी है। होर्मुज के पास ऑयल टैंकरों पर हमलों से सप्लाई बाधित होने का डर पैदा हुआ है। यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया के करीब 20% तेल की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। तनाव बढ़ने से जहाजों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
होर्मुज में जोखिम बढ़ने के कारण कुछ जहाज केप ऑफ गुड होप के लंबे रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ जाती हैं। ईरान की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद स्थिति और जटिल हो गई है। हालांकि, फिलहाल भारतीय तेल कंपनियों ने घरेलू पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे आम जनता को थोड़ी राहत महसूस हो रही है।