Swine Flu Case Gwalior: इस जिले में फिर बढ़ा खतरनाक बीमारी का खतरा, एक ही दिन में सामने आए 3 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Swine Flu Case Gwalior: इस जिले में फिर बढ़ा खतरनाक बीमारी का खतरा, एक ही दिन में सामने आए 3 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Swine Flu Case Gwalior | Photo Credit: IBC24
- स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज
- एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
- कुल 7 मरीज मिले
ग्वालियर: Swine Flu Case Gwalior बदलते मौसम और मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने से H1N1 वायरस (स्वाइन फ्लू) अधिक सक्रिय हो जाता है और इसके फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। मध्यप्रदेश में एक बार फिर इसका खतरा बढ़ गया है। यहां अलग अलग हिस्सों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले 24 घंटे में तीन नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक इस साल स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिल चुके हैं।
40 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
Swine Flu Case Gwalior सामने आए तीन मरीजों में एक 40 साल की महिला की रिपोर्ट GRMC की वायरोलॉजी लैब में पॉजिटिव आई है। हीं, दो अन्य मरीजों की रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव मिली है। अब तक सामने आए मरीजों में 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
डेंगू के भी 2 नए मरीज मिले
इसके अलावा स्वाइन फ्लू के साथ-साथ ग्वालियर में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू के 2 नए मरीज मिले हैं, जिनमें एक 5 साल का बच्चा भी शामिल है। इस साल अब तक ग्वालियर में डेंगू के कुल 81 मामले सामने आ चुके हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: 2027 की चुनावी ‘लीला’… लाल-हरा अब ‘नीला’! बदलाव के लिए रंग बदलती सियासत, क्या नया दांव जिताएगा सपा को चुनाव?
- शह मात The Big Debate : जब 15 निकायों में चुनाव.. निकली विकास की नाव! कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला तो BJP ने किया पलटवार, क्या अधूरे प्रोजेक्ट पर दलों की सफाई से संतुष्ट होगी जनता?
- शह मात The Big Debate: जेन-Z के फैन बेशुमार.. खड़े हैं कितने खरीदार? MP में 2 करोड़ से ज्यादा युवा आबादी, क्या यूथ पॉपुलरिटी को चुनाव में इन-कैश करा पाएंगे दल?

Facebook


