Retirement Employee Good News | Photo Credit: IBC24
लखनऊ: Retirement Employee Good News उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सरकारी डॉक्टर रिटायरमेंट के बाद 70 साल की उम्र तक दोबारा नियुक्त होकर सेवाएं दे सकेंगे। अभी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद अधिकतम 65 साल की उम्र तक ही सेवा का मौका मिलता है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Retirement Employee Good News सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यानि सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों यानि पीएचसी में अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। खासतौर पर उन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को इसका फायदा मिलेगा, जहां डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख चिकित्सा संवर्ग है। इसमें मेडिकल ऑफिसर और विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होते हैं। ये डॉक्टर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि योग्य और अनुभवी डॉक्टरों को रिटायरमेंट के बाद 70 साल तक सेवा का अवसर देने से मरीजों को उनके लंबे अनुभव और विशेषज्ञता का सीधा लाभ मिलेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अनुभवी डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में मरीजों को बेहतर इलाज और विशेषज्ञ सलाह मिलने की उम्मीद है।