Petrol Diesel Price Today 11 August 2026: 7.50 रुपए महंगा होने के बाद अब यहां पेट्रोल 115 रुपए लीटर, डीजल की कीमत में भी बड़ा अपडेट, लगा झटका तो लोग बोले- क्या ऐसे आएंगे अच्छे दिन?

Ads

Petrol Diesel Price Today 11 August 2026: 7.50 रुपए महंगा होने के बाद अब यहां पेट्रोल 115 रुपए लीटर, डीजल की कीमत में भी बड़ा अपडेट, लगा झटका तो लोग बोले- क्या ऐसे आएंगे अच्छे दिन?

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 08:42 AM IST

Petrol Diesel Price Today 11 August 2026: 7.50 रुपए महंगा होने के बाद अब यहां पेट्रोल 115 रुपए लीटर, डीजल की कीमत में भी बड़ा अपडेट, लगा झटका तो लोग बोले- क्या ऐसे आएंगे अच्छे दिन? / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 11 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
  • अंडमान-निकोबार में पेट्रोल ₹88.66 सबसे सस्ता

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 11 August 2026:  लगातार की जा रही कोशिशों के बावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासकर, खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। देशभर में बढ़ती महंगाई ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कठिन बना दिया है। सब्जियाँ, दाल, तेल, अनाज जैसी बुनियादी खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं 10 अगस्त को भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल का क्या रेट है।

पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 11 August 2026: आज जारी कीमत के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार कीमतों में इजाफा 25 मई को हुआ था। तब घरेलू बाजार में दाम को बढ़ाया गया था। वहीं, बात करें कच्चे तेल के दाम की तो शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल का रेट 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल

आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की की 95.20 रुपए है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान निकोबार में मिलता है, जहां पेट्रोल की कीमत महज 88.66 रुपए प्रति लीटर है। जबकि यहां डीजल 84.56 प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल तेलंगाना में मिलता है, जहां पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 रुपए प्रति लीटर है।

25 मई के बाद नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

2022 के बाद पहली बार मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। यह बढ़ोतरी 15 मई से 25 मई के दौरान हुई थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। हालांकि, उसके बाद दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके बाद भी 76 दिनों तक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। जिसकी वजह से उन्हें हर दिन 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान प्रति दिन उठाना पड़ रहा था।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत (राज्यवार) – 30 जुलाई 2026

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

इन्हें भी पढ़ें:

11 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या बदलाव हुआ?

11 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल का रेट कितना है?

दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है?

दी गई जानकारी के अनुसार, अंडमान-निकोबार में पेट्रोल ₹88.66 प्रति लीटर है।

भारत में सबसे महंगा पेट्रोल कहां है?

दी गई जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में पेट्रोल ₹115.69 प्रति लीटर है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी कब हुई थी?

खबर के अनुसार, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को हुई थी। 🏷️ Tags