(Petrol Diesel Price Today 15 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 15 July 2026: अगर आप आज सुबह बाइक, कार या किसी अन्य वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें। सरकारी तेज कंपनियों ने आज 15 जुलाई 2026 के लिए नई ईंधन की कीमतें जारी कर दी है। राहत की बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी वाहन चालकों को फिलहाल बढ़ी हुई कीमतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य कारणों से रेट पहले की तरह अलग बने हुए हैं।
आज दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Diesel Price Today) 102.12 रुपये और डीजल (Diesel Price Today) 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है। पटना, लेह और अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में भी पहले से तय कीमतें ही लागू हैं।
| शहर | आज पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) | आज डीजल की कीमत (₹/लीटर) |
| दिल्ली | ₹ 102.12 | ₹ 95.20 |
| मुंबई | ₹ 111.21 | ₹ 97.83 |
| कोलकाता | ₹ 113.51 | ₹ 99.82 |
| अहमदाबाद | ₹ 101.70 | ₹ 101.70 |
| चेन्नई | ₹ 107.77 | ₹ 99.55 |
| लेह | ₹ 109.81 | ₹ 97.92 |
| हैदराबाद | ₹ 115.69 | ₹ 103.82 |
| पटना | ₹ 113.35 | ₹ 99.36 |
बीते कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसकी मुख्य वजह तेल विपणन कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स तथा बाजार की मौजूदा परिस्थितियां हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कंपनियां कीमतों का फैसला करती हैं। इसलिए हर बार कच्चे तेल की कीमत बदलने पर पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव जरूरी नहीं होता।
अक्सर लोग सोचते हैं कि एक ही देश में अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rates) अलग क्यों होती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT), स्थानीय कर और ईंधन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की परिवहन लागत है। यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पटना या हैदराबाद जैसे शहरों में ईंधन की कीमतें एक-दूसरे से अलग दिखाई देती हैं
देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) अपडेट करती हैं। यदि किसी दिन कीमतों में बदलाव होता है तो उसकी जानकारी भी इसी समय जारी कर दी जाती है। इसलिए वाहन चालकों के लिए ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट देख लेना हमेशा फायदेमंद रहता है।