The Great Khali Accident Video: टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हुए द ग्रेट खली, सामने वाली गाड़ी से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, देखिए वीडियो

Ads

The Great Khali Accident Video: टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हुए द ग्रेट खली, सामने वाली गाड़ी से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 01:32 PM IST

The Great Khali Accident Video: टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हुए द ग्रेट खली, सामने वाली गाड़ी से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, देखिए वीडियो / Image: Viral 'Video

HIGHLIGHTS
  • द ग्रेट खली की कार हादसे का शिकार
  • हादसे में बाल-बाल बचे दिलीप सिंह राणा
  • कानूनी कार्रवाई से किया इनकार

पानीपत: The Great Khali Accident Video हरियाणा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि द ग्रेट खली नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा की गाड़ी की दूसरी कार से टक्कर हो गया। हादसे में द ग्रेट खली की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि खली को कोई चोट नहीं आए। वहीं, हादसे के बाद खली दूसरी गाड़ी से आगे के लिए रवाना हो गए।

द ग्रेट खली हुए हादसे का शिकार

The Great Khali Accident Video मिली जानकारी के अनुसार हादसा पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि द ग्रेट खली अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर उनकी कार आगे चल रहे वाहन से हल्के तौर पर टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और खली से हादसे के संबंध में जानकारी ली।

 

बाल-बाल बचे द ग्रेट खली

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में खली को कोई चोट नहीं आई। उनकी कार को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए जानकारी ली, लेकिन खली ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने गंतव्य दिल्ली की ओर रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें

द ग्रेट खली की कार का हादसा कहां हुआ?

हादसा हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ।

हादसे में द ग्रेट खली को चोट लगी है?

नहीं, पुलिस के अनुसार हादसे में द ग्रेट खली को कोई चोट नहीं आई।

हादसे के समय द ग्रेट खली कहां जा रहे थे?

द ग्रेट खली अंबाला से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खली से हादसे के संबंध में जानकारी ली।

क्या द ग्रेट खली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई?

नहीं, उन्होंने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया और बाद में दूसरी गाड़ी से दिल्ली रवाना हो गए।