Girlfriend Dies While Sex with Boyfriend: सेक्स करने के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत, सेक्स पॉवर बढ़ाने की गोली खिलाकर बॉयफ्रेंड बना रहा था संबंध, बर्थडे को यादगार बनाने बुलाया था होटल के कमरे में

Ads

Girlfriend Dies While Sex with Boyfriend: सेक्स करने के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत, सेक्स पॉवर बढ़ाने की गोली खिलाकर बॉयफ्रेंड बना रहा था, बर्थडे को यादगार बनाने बुलाया था होटल के कमरे में

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 01:00 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 01:16 PM IST

Girlfriend Dies While Sex with Boyfriend: सेक्स करने के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत, सेक्स पॉवर बढ़ाने की गोली खिलाकर बॉयफ्रेंड बना रहा था, बर्थडे को यादगार बनाने बुलाया था होटल के कमरे में / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • होटल में संबंध बनाने के दौरान युवती की मौत
  • बॉयफ्रेंड नितिन को गिरफ्तार किया गया
  • आरोपी ने युवती को यौन वर्धक दवा खिलाई

गुरुग्राम: Girlfriend Dies While Sex with Boyfriend हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवती का संबंध बनाते वक्त मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बॉयफेंड ने सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली गोलियां खिलाई थी और संबंध बना रहा था। लेकिन इसी दौरान युवती की मौत हो गई। फिलहाल मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर​ जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

संबंध बनाने के दौरान युवती की मौत

Girlfriend Dies While Sex with Boyfriend मिली जानकारी के अनुसार मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाली युवती रक्षाबंधन से मनाकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान युवती और उसके बॉयफ्रेंड के बीच बात हुई और दोनों ने होटल में रात गुजरना तय किया। बताया गया कि शिकोहाबाद पहुंचने के बाद युवती कुछ देर तक अपनी सहेली के घर रूकी, फिर बॉयफ्रेंड का फोन आने पर उसके साथ चली गई।

 

बॉयफ्रेंड के साथ रूकी थी होटल में

बताया गया कि युवती का बॉयफ्रेंड नीतीन ने अपने बर्थडै का बहाना बनाकर युवती को होटल में बुलाया था। इस दौरान वहां उसने युवती को यौन वर्धक दवा खिलाई और उसके साथ जबरन दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही उसके एक फरार साथी की तलाश कर रही है। आरोपी नितिन के दोस्त शिकोहाबाद निवासी अभिषेक ने उसकी मदद की थी।

आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

आरोप है कि युवती ने जब पुलिस से उसकी शिकायत करने की बात कही तो उससे मारपीट की गई। इस दौरान उसका सिर दीवार में लगा और हेड इंजरी से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नितिन को युवती को बाइक से प्राइवेट अस्पताल लेकर जाते समय गिरफ्तार कर लिया था। नितिन उर्फ राहुल पुत्र सीताराम शिकोहाबाद की विजेंद्र कॉलोनी में रहता है। आरोपी के सहयोगी अभिषेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि दूसरा आरोपी भी घटना को लेकर कई खुलासे कर सकता है।

ये भी पढ़ें

 

युवती की मौत कहां हुई?

मामला शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया गया है। युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रुकी थी, जहां उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथ विवाद के दौरान युवती के सिर में चोट लगी। प्रारंभिक जानकारी में हेड इंजरी को मौत की वजह बताया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

क्या आरोपी ने युवती को कोई दवा खिलाई थी?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को यौन वर्धक दवा खिलाई थी। इस दावे और दवा की भूमिका की पुष्टि जांच एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी।

मामले में किसे गिरफ्तार किया गया है?

पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड नितिन उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, उसे युवती को बाइक से अस्पताल ले जाते समय पकड़ा गया।

क्या इस मामले में कोई और आरोपी भी है?

पुलिस के अनुसार, नितिन के दोस्त अभिषेक ने कथित तौर पर उसकी मदद की थी। वह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।