Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: मोदी सरकार ने बढ़ाया डीजल पर लगने वाला टैक्स, पेट्रोल वाहन मालिकों को थोड़ी राहत, जानिए आज क्या है आपके शहर में रेट
Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: मोदी सरकार ने बढ़ाया डीजल पर लगने वाला टैक्स, पेट्रोल वाहन मालिकों को थोड़ी राहत, जानिए आज क्या है आपके शहर में रेट
Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: मोदी सरकार ने बढ़ाया डीजल पर लगने वाला टैक्स, पेट्रोल वाहन मालिकों को थोड़ी राहत, जानिए आज क्या है आपके शहर में रेट / Image: AI Generated
- डीजल और विमान ईंधन (ATF) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया
- पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारत में भी
- पेट्रोल-डीजल करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगे
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: सरकार ने सोमवार को डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया, जबकि 16 जून से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल पर कर को बरकरार रखा। नई व्यवस्था के तहत डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर बढ़ाकर 14 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 13.5 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं, विमान ईंधन के निर्यात पर एसएईडी बढ़ाकर 12.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है, जो पहले 9.5 रुपए प्रति लीटर था। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली शुल्क दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 1.5 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में बढ़ोतरी 16 जून से लागू होगी। साथ ही, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: वहीं दूसरी ओर ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब सड़क से लेकर किचन तक दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते कुछ महीने की बात करें तो खुदरा बाजार में बिकने वाली सभी चीजों की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
7.50 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
Petrol Diesel Price Today 09 June 2026: बात करें देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है, जबकि डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपए से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।
घरेलू सिलेंडर 900 के पार
देखा जाए तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार साल बाद बढ़े हैं। चार बार की बढ़ोतरी में अबतक ये करीब 7.50 रुपए लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके अलावा सीएनजी और एलपीजी के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 मार्च को रेट तो जारी हुए, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। युद्ध के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट का ऐलान कर दिया। इसके तहत एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली में घरेलू सिलेंडर महंगा होकर 913 रुपए पर पहुंच गया। ठीक 3 महीने बाद दाम फिर 29 रुपए और बढ़ गए। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए का हो गया है।
भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट
| State | Petrol Price Today (₹/L) | Diesel Price Today (₹/L) |
|---|---|---|
| Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today | ₹109.11 | ₹105.40 |
| Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today | ₹92.66 | ₹87.43 |
| Assam Petrol Diesel Price Today | ₹100.04 | ₹97.42 |
| Bihar Petrol Diesel Price Today | ₹105.71 | ₹99.47 |
| Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today | ₹100.14 | ₹101.32 |
| Delhi Petrol Diesel Price Today | ₹102.12 | ₹95.20 |
| Goa Petrol Diesel Price Today | ₹101.07 | ₹96.07 |
| Gujarat Petrol Diesel Price Today | ₹101.79 | ₹98.08 |
| Haryana Petrol Diesel Price Today | ₹103.40 | ₹95.94 |
| Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today | ₹100.70 | ₹87.95 |
| Jharkhand Petrol Diesel Price Today | ₹105.74 | ₹99.32 |
| Karnataka Petrol Diesel Price Today | ₹102.92 | ₹90.99 |
| Kerala Petrol Diesel Price Today | ₹108.55 | ₹97.46 |
| Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today | ₹113.68 | ₹99.74 |
| Maharashtra Petrol Diesel Price Today | ₹111.21 | ₹97.83 |
| Odisha Petrol Diesel Price Today | ₹104.82 | ₹99.23 |
| Punjab Petrol Diesel Price Today | ₹100.78 | ₹95.88 |
| Rajasthan Petrol Diesel Price Today | ₹110.03 | ₹95.54 |
| Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today | ₹107.84 | ₹99.55 |
| Telangana Petrol Diesel Price Today | ₹115.69 | ₹103.82 |
| Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today | ₹102.12 | ₹95.20 |
| Uttarakhand Petrol Diesel Price Today | ₹101.35 | ₹96.12 |
| West Bengal Petrol Diesel Price Today | ₹113.51 | ₹99.82 |
ये भी पढ़ें
- Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को डाली धमकी, देखें वीडियो
- UP Dulha Dulhan News: लाख मनाने पर भी नहीं मानी दुल्हन, भरे मंडप पर लिया बड़ा फैसला, सुनकर हर किसी के उड़े होश
- B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, एक साथ इतने जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो

Facebook


