Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: पेट्रोल 93 रुपए प्रति लीटर और डीजल रेट भी हुआ 87 रुपए, वाहन मालिकों को मिली राहत तो बोले- लौट आए अच्छे दिन

Ads

Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: पेट्रोल 93 रुपए प्रति लीटर और डीजल रेट भी हुआ 87 रुपए, वाहन मालिकों को मिली राहत तो बोले- लौट आए अच्छे दिन

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 08:31 AM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 08:31 AM IST

Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: पेट्रोल 93 रुपए प्रति लीटर और डीजल रेट भी हुआ 87 रुपए, वाहन मालिकों को मिली राहत तो बोले- लौट आए अच्छे दिन / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 93 रुपए प्रति लीटर
  • डीजल 87 रुपए प्रति लीटर
  • पेट्रोल-डीजल करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: सरकार ने सोमवार को डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया, जबकि 16 जून से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल पर कर को बरकरार रखा। नई व्यवस्था के तहत डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर बढ़ाकर 14 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 13.5 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं, विमान ईंधन के निर्यात पर एसएईडी बढ़ाकर 12.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है, जो पहले 9.5 रुपए प्रति लीटर था। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली शुल्क दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 1.5 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में बढ़ोतरी 16 जून से लागू होगी। साथ ही, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol Diesel Price Today 17 June 2026: वहीं दूसरी ओर  ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब सड़क से लेकर किचन तक दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजलरसोई गैस से लेकर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते कुछ महीने की बात करें तो खुदरा बाजार में बिकने वाली सभी चीजों की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिला है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

7.50 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today 09 June 2026:  बात करें देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है, जबकि डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 1000 रुपए से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

घरेलू सिलेंडर 900 के पार

देखा जाए तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार साल बाद बढ़े हैं। चार बार की बढ़ोतरी में अबतक ये करीब 7.50 रुपए लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके अलावा सीएनजी और एलपीजी के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 मार्च को रेट तो जारी हुए, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। युद्ध के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट का ऐलान कर दिया। इसके तहत एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली में घरेलू सिलेंडर महंगा होकर 913 रुपए पर पहुंच गया। ठीक 3 महीने बाद दाम फिर 29 रुपए और बढ़ गए। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए का हो गया है।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82

ये भी पढ़ें

सरकार ने डीजल पर कितना विंडफॉल टैक्स बढ़ाया है?

सरकार ने डीजल निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) को 13.5 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

विमान ईंधन (ATF) पर नया टैक्स कितना है?

ATF के निर्यात पर SAED को 9.5 रुपये से बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

क्या पेट्रोल पर भी टैक्स बढ़ाया गया है?

नहीं। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला शुल्क 1.5 रुपये प्रति लीटर ही रखा गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं?

नहीं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल-डीजल अब तक कितना महंगा हो चुका है?

चार चरणों में हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं।