Petrol Diesel Price Today 28 June 2026: पेट्रोल हुआ 89 रुपए प्रति लीटर, डीजल भी 85 रुपए, जुलाई शुरू होने से पहले मिली खुशखबरी, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Ads

Petrol Diesel Price Today 28 June 2026: पेट्रोल हुआ 89 रुपए प्रति लीटर, डीजल भी 85 रुपए, जुलाई शुरू होने से पहले मिली खुशखबरी, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 08:58 AM IST

Petrol Diesel Price Today 28 June 2026: पेट्रोल हुआ 89 रुपए प्रति लीटर, डीजल भी 85 रुपए, जुलाई शुरू होने से पहले मिली खुशखबरी, लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 28 जून 2026 को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी
  • कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹942

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 28 June 2026अमेरिका और ईरान के बीच हुए तनाव के चलते बीते दिनों पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, अब हालात सामान्य होने के बाद कीमतों में स्थिरता आ गई है। साथ ही कच्चे तेल के दाम भी पुराने स्तर पर आ चुके हैं। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि सरकार एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती कर सकती है। इन सब के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया गया है।

Petrol Diesel Price Today 28 June 2026:  आज जारी रेट के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने से पूर्व के स्तर पर आ गयी है। इससे महंगाई का खतरा कम होने, आयात बिल घटने और सरकार की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कच्चा तेल आयातक भारत के लिए स्थिति काफी अनुकूल हो गयी है। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत टूटकर लगभग 72-73 डॉलर प्रति बैरल, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है। इससे उस भू-राजनीतिक जोखिम के कारण बढ़ी हुई कीमत का असर खत्म हो गया है, जिसके कारण इस साल की शुरुआत में तनाव बढ़ने पर दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। दोनों मानक अब फरवरी के आखिर के स्तर के करीब आ गए हैं।

घरेलू सिलेंडर 900 के पार

देखा जाए तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार साल बाद बढ़े हैं। चार बार की बढ़ोतरी में अबतक ये करीब 7.50 रुपए लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके अलावा सीएनजी और एलपीजी के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 मार्च को रेट तो जारी हुए, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। युद्ध के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट का ऐलान कर दिया। इसके तहत एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए का इजाफा कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली में घरेलू सिलेंडर महंगा होकर 913 रुपए पर पहुंच गया। ठीक 3 महीने बाद दाम फिर 29 रुपए और बढ़ गए। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए का हो गया है।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State / Union Territory Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Manipur Petrol Diesel Price Today ₹99.65 ₹85.39
Meghalaya Petrol Diesel Price Today ₹96.15 ₹88.60
Mizoram Petrol Diesel Price Today ₹94.78 ₹81.76
Nagaland Petrol Diesel Price Today ₹98.18 ₹90.70
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Sikkim Petrol Diesel Price Today ₹102.59 ₹89.93
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Tripura Petrol Diesel Price Today ₹97.52 ₹86.62
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82
Andaman & Nicobar Islands Petrol Diesel Price Today ₹88.66 ₹84.56
Chandigarh Petrol Diesel Price Today ₹101.43 ₹89.82
Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu Petrol Diesel Price Today ₹92.42 ₹87.91
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Jammu & Kashmir Petrol Diesel Price Today ₹101.18 ₹87.48
Ladakh Petrol Diesel Price Today ₹102.10 ₹87.40
Lakshadweep Petrol Diesel Price Today N/A N/A
Puducherry Petrol Diesel Price Today ₹100.16 ₹90.76

क्या 28 जून 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है?

नहीं। भारतीय तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 28 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट क्यों आई है?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर ब्रेंट क्रूड 72-73 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।

क्या कच्चे तेल की कीमत घटने से भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सरकार और तेल कंपनियों पर लागत का दबाव कम होता है। ऐसे में भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना बन सकती है, लेकिन अंतिम फैसला सरकार और तेल कंपनियां करती हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की मौजूदा कीमत कितनी है?

ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 हो गई है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, केंद्र एवं राज्य सरकारों के टैक्स, फ्रेट चार्ज और डीलर कमीशन के आधार पर तय होती हैं।