Petrol Diesel Price Today 28 September 2026: त्योहारों से पहले 16 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 28 September 2026: त्योहारों से पहले 16 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 08:55 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 09:39 AM IST

Petrol Diesel Price Today 28 September 2026: त्योहारों से पहले 16 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में भी हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज क्या है रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 2.02 रुपये प्रति लीटर महंगा
  • डीजल 3.59 रुपये प्रति लीटर सस्ता
  • नई कीमतें 26 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 28 September 2026: अंतर्राष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल की कीमतों को लेकर एक बार फिर अच्छे संकेत मिल रहे हैं। कल यानि शुक्रवार को दिन की शुरुआत में तेल की कीमतों में 1% से ज़्यादा की गिरावट आई, जिसके बाद 1215 GMT पर ब्रेंट क्रूड $1.34 या 1.3% गिरकर $105.26 प्रति बैरल पर था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) $1.83 या 1.9% गिरकर $92.78 प्रति बैरल पर था। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों का असर घरेलू बाजार में दिख रहा है। एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 2.02 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी और डीजल के रेट में 3.59 रुपए की कटौती की गई है।

पेट्रोल महंगा, डीजल सस्ता

Petrol Diesel Price Today 28 September 2026 मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिविजन ने पेट्रोल 2.02 रुपए महंगा हुआ है और डीजल 3.59 रुपए सस्ता हो गया है। कीमतों में बदलाव के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 391.30 प्रति लीटर और डीजल 408.53 प्रति लीटर हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी पेट्रोलियम मूल्य निर्धारण तंत्र के आधार पर, बदली हुई कीमतें 26 सितंबर से 28 सितंबर, 2026 तक लागू रहेंगी।

रोजाना बदल रहे ईंधन के रेट

बात करें पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव की तो पिछले करीब 15 दिनों में पेट्रोल 23.55 रुपए और डीजल 15.86 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। 10 सितंबर को पेट्रोल 367.75 रुपए/लीटर और डीजल 392.67 रुपए/लीटर था। जबकि आज यानि 26 सितंबर को नई सरकारी दरों में पेट्रोल 391.30 रुपए/लीटर और डीजल 408.53 रुपए/लीटर हो गया।

20 से 28 सितंबर तक इतना महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल

तारीख पेट्रोल (PKR/L) डीजल/HSD (PKR/L)
20 सितंबर 389.14 424.04
22 सितंबर 393.75 422.08
23 सितंबर 392.05 418.96
24 सितंबर 390.12 414.75
25 सितंबर 389.28 412.12
26–28 सितंबर 391.30 408.53

ये भी पढ़ें

पेट्रोल की नई कीमत कितनी है?

पेट्रोल की नई कीमत 391.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

डीजल की नई कीमत कितनी है?

डीजल की कीमत 3.59 रुपये प्रति लीटर घटकर 408.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल की कीमत कितने रुपये बढ़ी है?

पेट्रोल की कीमत में 2.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें कब से लागू हैं?

बदली हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें 26 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।

पिछले 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम कितने बदले?

10 सितंबर से 26 सितंबर के बीच पेट्रोल 23.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15.86 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।