Stock Market Today Falling: कमजोर बाजार में कहां बनेगा कमाई का मौका? गिफ्ट निफ्टी गिरा तो क्या करें निवेशक? SAIL समेत ये शेयर आज चर्चा में

Ads

Stock Market Today Falling: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत (Stock Market Today Falling) के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों, घोषणाओं और अन्य बड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 09:04 AM IST

(Stock Market Today Falling/Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में 0.35% की गिरावट, बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत।
  • SAIL और BCCL ने कोल ब्लॉक्स के विकास के लिए MoU किया।
  • NMDC ने नगरनार में 2 MTPA पेलेट प्लांट शुरू किया।

नई दिल्ली: Stock Market Today Falling: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर (Stock Market Today Falling) रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.35% गिरकर 23,107.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी दिनों में शेयर बाजार सीमित दायरे उतार-चढ़ाव कर सकता है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार पर दबाव बढ़ा सकती है। लेकिन घरेलू आर्थिक वृद्धि, संस्थागत निवेश और कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार को सहारा दे सकती है।

SAIL और NMDC पर खास नजर

आज कई शेयर कॉरपोरेट अपडेट के चलते चर्चा में रहेंगे। SAIL और भारत कोकिंग कोल ने पश्चिम बंगाल में दो कोल ब्लॉक्स के संयुक्त विकास और संचालन के लिए समझौता किया है। वहीं, NMDC ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में 2 MTPA क्षमता वाला पेलेट प्लांट शुरू किया है। यह 5,427 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

Wheels India और Aequs के अहम अपडेट

Wheels India ने QIP इश्यू बंद कर 2,088 रुपये प्रति शेयर के भाव (Stock Market Today) पर करीब 11.97 लाख शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। दूसरी ओर Aequs के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप की कंपनी मेलवुड ट्रस्टी सर्विसेज को करीब 650 करोड़ रुपये के 2.8 करोड़ तक वारंट जारी करने की मंजूरी दी है। Signatureglobal ने गुरुग्राम में करीब 194.22 एकड़ जमीन खरीदी है।

Prestige, Fortis और NTPC Green

Prestige Estates की सब्सिडियरी ने बाजार की अनिश्चितता (Stock Market Today) और रणनीतिक कारणों का हवाला देते हुए अपना DRHP वापस लेने का फैसला किया है। Fortis Healthcare ने पुराने प्रमोटरों से जुड़े कानूनी विवाद में अपनी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, NTPC Green Energy की सब्सिडियरी ने राजस्थान के बीकानेर में 81.34 MW क्षमता वाले सोलर प्रोजेक्ट का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया है।

आज इन कंपनियों पर भी नजर

Godrej Industries अपनी सब्सिडियरी में 335 करोड़ रुपये निवेश करेगी। Clean Max में 7.25% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। Unichem Laboratories की गोवा फैसिलिटी का USFDA निरीक्षण पांच टिप्पणियों के साथ पूरा हुआ। वहीं, Zydus Lifesciences के अमेरिकी ऑफिस के निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिली। इसके अलावा प्रासोल केमिकल्स, दीपा ज्वैलर्स और रेज ऑफ बिलीफ आज तिमाही नतीजे जारी करेंगे।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

GIFT Nifty में गिरावट के चलते बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत हैं।

SAIL किस वजह से फोकस में है?

SAIL और BCCL ने कोल ब्लॉक्स के संयुक्त विकास और संचालन के लिए MoU किया है।

NMDC से जुड़ी बड़ी खबर क्या है?

NMDC ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में 2 MTPA क्षमता वाला पेलेट प्लांट शुरू किया है।

किन रियल एस्टेट कंपनियों पर नजर रहेगी?

Signatureglobal और Prestige Estates से जुड़े अहम कॉरपोरेट अपडेट सामने आए हैं।