Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: नई दिल्ली : देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल के बाच एक राहतभरी खबर निकलकर सामने आई है। आज यानी 28, 29 और 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल और धरना-प्रदर्शन समेत सभी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। हड़ताल को लेकर देर रात बैंक कर्मचारी संगठनों और UFBU (UFBU Bank Strike) के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। UFBU के कोऑर्डिनेटर व्ही.के. शर्मा ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में सभी शाखाएं अपने तय समयानुसार सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है।