पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए आज क्या है रेट

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए आज क्या है रेट

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए आज क्या है रेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: May 10, 2021 5:18 am IST

नयी दिल्ली, (भाषा) पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में पांचवीं बढ़ोतरी के साथ ही सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिसके बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया।

Read More News: चाय पीने से रोका जा सकता है कोरोना संक्रमण ? जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 33 पैसे प्रति लीटर बढ़ी।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों की समीक्षा नहीं की और चार मई से समीक्षा दोबारा शुरू की गई। तब से यह कीमतों में पांचवी बढ़ोतरी है।

Read More News: कोरोना वायरस को जैविक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने चीन ने की थी जांच, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल अब 91.53 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.06 रुपये प्रति लीटर है।

महाराष्ट्र के परभणी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 100.20 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है।

Read More News: छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर! कम हुआ नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 12810 मरीज डिस्चार्ज, 189 मरीजों की मौत

वैट और मालभाड़े जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होती हैं।

पिछले एक सप्ताह में पांच बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत में 1.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Read More News: 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा एयरफोर्स का विमान, जिलों में मांग के अनुसार होगा वितरण

 


लेखक के बारे में