मोदी ने इंडोनेशिया में आईआईएम बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर खोलने का किया ऐलान

मोदी ने इंडोनेशिया में आईआईएम बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर खोलने का किया ऐलान

मोदी ने इंडोनेशिया में आईआईएम बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर खोलने का किया ऐलान
Modified Date: July 7, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: July 7, 2026 8:30 pm IST

बेंगलुरु, सात जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु अपना पहला विदेशी परिसर इंडोनेशिया में स्थापित करेगा।

संस्थान ने कहा कि यह द्विपक्षीय समझौता भारत-इंडोनेशिया सहयोग में एक अहम पड़ाव है और प्रस्तावित परिसर से पूरे आसियान क्षेत्र के शिक्षार्थियों को लाभ होगा।

आईआईएम की विज्ञप्ति के अनुसार, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ जकार्ता में सात जुलाई को संयुक्त प्रेस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के प्रतिष्ठित प्रबंध संस्थान आईआईएम बेंगलुरु का एक परिसर इंडोनेशिया में स्थापित किया जाएगा, जिससे पूरे आसियान क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद कहा कि दोनों देशों ने कृत्रिम मेधा (एआई), दूरसंचार, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और स्टार्टअप परिवेश जैसे क्षेत्रों में युवाओं के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने इन पहल को भारत-इंडोनेशिया संबंधों के एक सुनहरे अध्याय का हिस्सा बताया, जिसका 21वीं सदी पर स्थायी प्रभाव पड़ेगा।

संस्थान के अनुसार, इंडोनेशिया में प्रस्तावित आईआईएम-बी कैंपस दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस क्षेत्र के लिए भविष्य की नेतृत्व प्रतिभा को विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता का समर्थन करता है।

यह घोषणा आईआईएम बेंगलुरु और सिंघासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के बीच हाल ही में हुए समझौते पर आधारित है, जहां अंतरराष्ट्रीय परिसर के बनने की उम्मीद है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में