पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 40 लाख घरों में सौर प्रणाली लगाए गए: प्रह्लाद जोशी

Ads

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 40 लाख घरों में सौर प्रणाली लगाए गए: प्रह्लाद जोशी

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत कुल 40 लाख घरों में सौर प्रणाली लगाए गए हैं।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री (एमएनआरई) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि यह योजना नागरिकों को बिजली के उपभोक्ता से बिजली का उत्पादक बना रही है।

जोशी ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री ‘नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में, पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना’ के तहत अब 40 लाख घरों में रूफटॉप सौर प्रणाली लगाये गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह योजना परिवारों को बिजली का खर्च कम करने, सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने और बिजली के बिल को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ने में भी मदद कर रही है।

फरवरी 2024 में शुरू की गई ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ (पीएमएसजी: एमबीवाई) का लक्ष्य मार्च 2027 तक एक करोड़ घरों में ‘रूफटॉप’ सौर प्रणाली लगाना है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण