शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति 5.77 लाख करोड़ रुपये घटी

Ads

शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति 5.77 लाख करोड़ रुपये घटी

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 07:27 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 07:27 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को आई गिरावट के कारण निवेशकों की पूंजी में 5.77 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 1,092.06 अंक की गिरावट के साथ 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,278.69 अंक तक टूटकर 74,589.11 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 359.40 अंक टूटकर 23,547.75 अंक पर बंद हुआ।

इस गिरावट के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,77,442.84 करोड़ रुपये घटकर 4,64,97,814.78 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा योगेश रमण

रमण