(Stock Market 29 Market 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market 29 Market 2026 in India: आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। एनएसई आईएफसी पर गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 23,872 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले बुधवार को साप्ताहिक और मासिक डेरिवेटिव एक्सपायरी के कारण निवेशकों ने सतर्क रूख अपनाया था। इसी वजह से बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा और निफ्टी लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक घटनाओं और आर्थिक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैंछ।
दुनियाभर के बाजारों से फिलहाल मिश्रित संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों तक युद्धविराम बढ़ाने की खबर ने वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली और एसएंडपी 500 तथा नैस्डैक नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। इसका असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। जहां कई प्रमुख इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई।
तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार सीमित दायरे में रह सकता है। निफ्टी के लिए 23,800 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। अगर बाजार इस स्तर के ऊपर बना रहता है तो निवेशकों का भरोसा मजबूत रह सकता है। वहीं दूसरी ओर 24,000 से 24,100 के बीच का स्तर बाजार के लिए अहम रेजिस्टेंस माना जा रहा है। इसके अलावा 23,650 का स्तर भी बाजार को नीचे गिरने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में स्थिरता बनी हुई है।
आज कुछ खास कंपनियों के शेयर निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं। स्विगी के शेयरों पर नजर रहेगी क्योंकि कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव का प्रस्ताव पास नहीं हो सका। प्रस्ताव को जरूरी 75 प्रतिशत वोट नहीं मिले। वहीं कोल इंडिया ने सरकार के ऑफर-फॉर-सेल के तहत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने की योजना को आगे बढ़ाया है। इसके चलते कंपनी के शेयरों में गतिविधि बढ़ सकती है। दूसरी ओर टाटा एलेक्सी ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए नया एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जबकि विप्रो ने अपनी एआई साझेदारी को और मजबूत किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों के लिए भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी की 49वीं सालाना आम बैठक यानी AGM 19 जून को आयोजित की जाएगी। आमतौर पर रिलायंस की AGM में कंपनी भविष्य की योजनाओं, नए निवेश और कारोबार विस्तार से जुड़े बड़े ऐलान करती है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस बैठक पर बनी रहेगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।