नीरव मोदी से ज्वेलरी खरीदने वाले करोड़पति आयकर की नजर में, आईटीआर की फिर होगी जांच

Ads

नीरव मोदी से ज्वेलरी खरीदने वाले करोड़पति आयकर की नजर में, आईटीआर की फिर होगी जांच

  •  
  • Publish Date - July 14, 2018 / 11:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की फर्म से ज्वेलरी खरीदने वाले करोड़पतियों पर अब आयकर विभाग की नजर है। विभाग अब ऐसे करोड़पति खरीदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। विभाग ऐसे 50 से ज्यादा अमीरों के टैक्स रिटर्न की दोबारा जांच करेगा, जो उन्होंने असेसमेंट ईयर 2014-15 में जमा किए थे।

दरअसल घोटाले की जांच के दौरान आयकर विभाग को काफी दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों से जानकारी सामने आई कि कई करोड़पतियों ने नीरव मोदी से डायमंड ज्वेलरी खरीदे। ऐसे करोड़पतियों को विभाग ने नोटिस भेज कर उनके इनकम का सोर्स पूछा। ज्यादातर लोगों ने जवाब में कहा कि उन्होंने नीरव मोदी को किसी तरह का कोई भुगतान नहीं किया। ऐसे में विभाग अब इन लोगों के आईटीआर की जांच नए सिरे से करने की तैयारी में है। फिलहाल इनमें से 50 लोगों के रिटर्न संदिग्ध मिले हैं।

यह भी पढ़ें : चलती बस में लगी आग, 14 कई यात्रियों की जिंदा जलने से मौत

आयकर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक ‘टैक्स रिटर्न की जांच में कई लाख नकद भुगतान का खुलासा हो सकता है। ऐसे में करोड़पतियों के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में कार्रवाई की जाएगी। कुछ और ऐसे मामलों की जांच की जा रही हैबता दें कि हरियाणा के रेवाड़ी के एक अस्पताल ग्रुप पर इसी कारण से पिछले दिनों छापा मारा गया था कि उसने नीरव की फर्म से ज्वेलरी खरीदा था।

बता दें कि पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी, उसके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं। जनवरी में एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों देश छोड़कर भाग गए थे।

वेब डेस्क, IBC24