पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 18, 2026 / 01:52 pm IST
Published Date: July 18, 2026 1:52 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये रहा।

इससे पछले वित्त वर्ष 2025-226 की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,675 करोड़ रुपये रहा था।

पीनएबी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही में उसकी कुल आय 37,231 करोड़ रुपये पर स्थिर रही।

हालांकि, बैंक की ब्याज आय थोड़ी बढ़कर 32,897 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 31,964 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान, बैंक का परिचालन लाभ बढ़कर 7,519 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 7,081 करोड़ रुपये था।

बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। जून तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर कुल कर्ज का 2.78 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 3.78 प्रतिशत थी।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज घटकर 0.26 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 0.38 प्रतिशत था।

कुल रकम के रूप में सकल एनपीए घटकर 35,381 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 42,673 करोड़ रुपये था। वहीं शुद्ध (एनपीए) घटकर 3,433 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,132 करोड़ रुपये था।

भाषा रमण योगेश

योगेश


लेखक के बारे में