अन्नू प्रोजेक्ट्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 24 प्रतिशत टूटकर बंद

अन्नू प्रोजेक्ट्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 24 प्रतिशत टूटकर बंद

अन्नू प्रोजेक्ट्स का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब 24 प्रतिशत टूटकर बंद
Modified Date: September 2, 2026 / 05:27 pm IST
Published Date: September 2, 2026 5:27 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 99 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 24 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 75 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 24.24 प्रतिशत कम है। अंत में यह 21.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.90 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर इसने 27.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 23.63 प्रतिशत लुढ़कर 75.60 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 510.19 करोड़ रुपये रहा।

अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.93 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 175 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94 से 99 रुपये प्रति शेयर था।

अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की योजना आईपीओ से प्राप्त 115 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में, 15 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मशीनरी या उपकरण खरीदने के लिए पूंजीगत व्यय में और शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करने की है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में