डेनमार्क की कंपनी नोवोनेसिस महाराष्ट्र के एंजाइम संयंत्र के विस्तार पर 6,600 करोड़ रुपये खर्च करेगी

डेनमार्क की कंपनी नोवोनेसिस महाराष्ट्र के एंजाइम संयंत्र के विस्तार पर 6,600 करोड़ रुपये खर्च करेगी

डेनमार्क की कंपनी नोवोनेसिस महाराष्ट्र के एंजाइम संयंत्र के विस्तार पर 6,600 करोड़ रुपये खर्च करेगी
Modified Date: September 2, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: September 2, 2026 5:03 pm IST

मुंबई, दो सितंबर (भाषा) डेनमार्क की जैव-आधारित समाधान कंपनी नोवोनेसिस महाराष्ट्र के पातालगंगा में एंजाइम संयंत्र के विस्तार के लिए अगले चार वर्षों में 6,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि विस्तारित संयंत्र के 2030 तक पूरी तरह परिचालन करने की उम्मीद है। यहां जैव ईंधन, घरेलू देखभाल तथा खाद्य एवं पेय पदार्थों सहित विभिन्न उद्योगों के लिए एंजाइम का उत्पादन किया जाएगा।

नोवोनेसिस की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी एस्टर बैगेट ने कहा कि यह सुविधा पश्चिम एशिया, अफ्रीका, भारत और दक्षिण एशिया सहित उभरते बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि ये बाजार कंपनी के कारोबार का महत्वपूर्ण और बढ़ता हुआ हिस्सा हैं तथा आने वाले वर्षों में इनके विकसित बाजारों की तुलना में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

नोवोनेसिस ने अपनी पूंजीगत व्यय योजनाओं के तहत इससे पहले थाइलैंड, अमेरिका और ब्राजील में भी संयंत्रों के विस्तार में निवेश किया है।

पातालगंगा संयंत्र को 2019 में नोवोजाइम्स ने शुरू किया था। नोवोजाइम्स का 2024 में क्रिस. हैनसन के साथ विलय हुआ, जिसके बाद नोवोनेसिस का गठन किया गया।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में