अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों के बीच सभी तेल-तिलहनों के दाम टूटे

अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों के बीच सभी तेल-तिलहनों के दाम टूटे

अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों के बीच सभी तेल-तिलहनों के दाम टूटे
Modified Date: June 12, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: June 12, 2026 9:53 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होने के संकेतों के बीच विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख तथा रुपये के मूल्य में सुधार की वजह से शुक्रवार को स्थानीय कारोबार में सभी तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने का समझौता लगभग तय हो चुका है और इस पर सप्ताहांत तक यूरोप में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

उन्होंने यह बयान ईरान के तेल उद्योग पर कब्जा करने की धमकी देने के कुछ घंटों बाद ईरान पर सैन्य हमले रोकने की घोषणा करते हुए दिया।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार दोपहर ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में संवाददाताओं से कहा कि उपराष्ट्रपति जे डी वेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जो संभवतः इस सप्ताहांत यूरोप में आयोजित होगा।

इस बीच, अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया कारोबार के अंत में 67 पैसे मजबूत होकर 95.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस मजबूती की वजह से खाद्य तेलों का आयात सस्ता हो चला है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,700-7,725 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,600-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,465-2,765 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,590-2,690 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,590-2,735 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,380 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,075-7,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,925-7,000 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में