Unnao Road Accident News: गंगा एक्सप्रेसवे में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, इतने लोगों की मौके पर हुई मौत

Unnao Road Accident News: उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

Unnao Road Accident News: गंगा एक्सप्रेसवे में हुआ भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, इतने लोगों की मौके पर हुई मौत

Unnao Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: June 12, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: June 12, 2026 8:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार।
  • हादसे में चार लोगों की हुई मौत।

Unnao Road Accident News: उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा आसीवन थाना क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। (Unnao Road Accident News) प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा किया गया था।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Unnao Road Accident News: पुलिस के मुताबिक, पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिला अस्पताल के आपात चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतकों की शिनाख्त अनुपम गुप्ता (32) और उदय सिंह (26) के रूप में हुई है। अन्य दो लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (Unnao Road Accident News) थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.