NEET-PG Student Suicide Case: नीट-पीजी की एक और छात्रा ने की आत्महत्या.. फंदे पर लटकती हालत में मिली लाश, सुसाइड नोट में किया इस बात का जिक्र

NEET-PG Student Suicide Case Etawah: इटावा में नीट-पीजी अभ्यर्थी ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में डिप्रेशन और एंजाइटी का जिक्र किया।

NEET-PG Student Suicide Case: नीट-पीजी की एक और छात्रा ने की आत्महत्या.. फंदे पर लटकती हालत में मिली लाश, सुसाइड नोट में किया इस बात का जिक्र

NEET-PG Student Suicide Case Etawah || Image- Ajay Kumar Dwivedi twitter file

Modified Date: June 12, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: June 12, 2026 8:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इटावा में नीट-पीजी की तैयारी कर रही डॉक्टर ने आत्महत्या की।
  • सुसाइड नोट में डिप्रेशन और एंजाइटी से परेशान होने की बात लिखी।
  • पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल और सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की।

इटावा: उत्तर-प्रदेश के इटावा में एक नीट-पीजी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम सौम्य दीक्षित है। सौम्या डॉक्टर भी थी। डॉ. सौम्या दीक्षित ने कानपुर के रामा देवी मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था और वह NEET PG की तैयारी कर रही थीं। (NEET-PG Student Suicide Case Etawah) उसने अपनी मौत से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था जबकि अपने लैपटॉप में दो वीडियों होने की बात भी कही थी। फ़िलहाल पुलिस ने शव के साथ ही लेपटॉप, सुसाइड नॉट और उसके फ़ोन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सौम्या के परिजनों के अलावा इसके करीबियों से इस बारें में पूछताछ कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

सौम्या ने अपनी मौत से पहले अपने परिवार के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इस नोट में उसने लिखा है, “मैं अब डिप्रेशन और एंजाइटी नहीं झेल सकती। मैं सभी से माफी मांगती हूं। आप सभी का हर चीज के लिए शुक्रिया।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौम्या ने दो हफ्ते पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन बाद में अपना मन बदल लिया था। MBBS के बाद वह NEET-PG की तैयारी कर रही थी। मामला इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का है।

पेपर लीक का छात्र-छात्राओं पर गहरा असर

गौरतलब है कि, इस आत्महत्या को लोग सीधे तौर पर नीट-यूजी पेपर लीक से जोड़ रहे हैं। पेपर आउट होने के बाद से देशभर में काफी हंगामा मचा हुआ है। (NEET-PG Student Suicide Case Etawah) सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन और प्रदर्शन भी रहें है, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी काफी दबाव महसूस कर रहें है। हालाँकि सौम्या के मौत के बारें में पुलिस की जाँच के बाद ही कारणों का पता लग सकेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown