Prabhat Singh Accident Indore : रक्षा मंत्री के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे की मौत, दिल्ली भेजा गया पार्थिव शरीर

देवास से इंदौर लौट रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में बैठने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।

Prabhat Singh Accident Indore : रक्षा मंत्री के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में भतीजे की मौत, दिल्ली भेजा गया पार्थिव शरीर

Prabhat Singh Accident Indore / Image Source : file

Modified Date: June 12, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: June 12, 2026 8:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की सड़क हादसे में मौत।
  • कार में बैठने के दौरान तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत।
  • हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

इंदौर : Prabhat Singh Accident Indore :  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। इंदौर के शिप्रा क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे देवास से इंदौर की तरफ लौट रहे थे।

तेज रफ्तार बस ने मरी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभात सिंह रास्ते में गाड़ी रोककर नीचे उतरे थे। Rajnath Singh Nephew Death इसके बाद जब वे कार में दोबारा बैठने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रभात सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

पैतृक गांव में किया जायेगा अंतिम संस्कार

Rajnath Singh Family News हादसे के बाद प्रभात सिंह के पार्थिव शरीर को इंदौर लाया गया, जहाँ से विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली भेज दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार बस चालक की तलाश तेज कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.