Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy : “पोस्टर में दिखा ‘सलमान जैसा चेहरा’, भाईजान ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मेकर्स को भेजा गया नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी' को लेकर सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेता का आरोप है कि फिल्म के पोस्टर में उनकी छवि का इस्तेमाल किया गया है। मामले में कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy : “पोस्टर में दिखा ‘सलमान जैसा चेहरा’, भाईजान ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, मेकर्स को भेजा गया नोटिस

Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy / Image Source : x

Modified Date: June 12, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: June 12, 2026 9:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी' के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
  • अभिनेता का दावा, फिल्म के पोस्टर में उनकी छवि से मिलता-जुलता किरदार दिखाया गया।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy :  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ को लेकर एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

फिल्म के पोस्टर में हूबहू सलमान खान जैसा दिखाया व्यक्ति

सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील निजाम पाशा ने अदालत में दलील दी कि 29 मई को जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में एक व्यक्ति को हूबहू सलमान खान जैसा दिखाया गया है, जिसका पहनावा भी उनकी छवि से मिलता-जुलता है। Kala Hiran Movie वकील ने साफ किया कि सलमान खान काला हिरण से जुड़े चार में से तीन मामलों में बरी हो चुके हैं, इसके बावजूद उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि उनके पर्सनैलिटी अधिकारों का सीधा उल्लंघन है।

Salman Khan Movie अगली सुनवाई 19 जून को

आज सुबह ही फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जिसके बाद सलमान के पक्ष ने इस पूरे प्रोजेक्ट पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। सलमान खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बिना दूसरे पक्ष की बात सुने कोई भी एकतरफा आदेश नहीं दिया जा सकता। अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य को नोटिस जारी कर इस मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 19 जून को तय की गई है, जिस पर पूरे बॉलीवुड की नजरें टिकी हुई हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.