विदेशी बाजारों में दाम बढ़ने, त्योहारी मांग से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

विदेशी बाजारों में दाम बढ़ने, त्योहारी मांग से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

विदेशी बाजारों में दाम बढ़ने, त्योहारी मांग से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Modified Date: July 7, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: July 7, 2026 9:19 pm IST

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) विदेशों में खाद्य तेलों के दाम मजबूत होने के बीच त्योहारी मांग बढ़ने से देश के तेल-तिलहन बाजारों में मंगलवार को सभी खाद्य तेल-तिलहनों के दाम मजबूत हो गये।

मलेशिया एक्सचेंज में स्थिरता है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत चल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि विदेशों में आई तेजी के साथ-साथ देश में अगले महीने जन्माष्टमी, रक्षा बंधन जैसे त्योहारों के लिए खाद्य तेलों की मांग बढ़ने से सभी खाद्य तेल-तिलहन के दाम मजबूत रहे।

उन्होंने कहा कि आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली की गतिविधियां जारी रहने के कारण जून के महीने में खाद्य तेलों का आयात, मई की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत घटा है। इस वजह से खाद्य तेलों की कमी ही, आज की तेजी का मुख्य कारण है।

सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन, सरसों और बिनौले की पेराई, अभी के समय में, काफी कम हो चुकी है। जून-जुलाई में सरसों की पेराई वैसे भी कम होने लगती है। किसानों की कम बिकवाली के कारण उपलब्धता कम होने से सोयाबीन और नगण्य उपलब्धता रह जाने के बीच बिनौला की पेराई भी काफी घट गई है। उत्तर भारत में तो बिनौला की लगभग 90-95 प्रतिशत पेराई मिलें बंद हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि कल रात विदेशों में सोयाबीन डीगम का दाम लगभग 20 डॉलर मजबूत हुआ। इसका दाम लगभग पौने दो प्रतिशत मजबूत होने के बावजूद देश के बाजारों में अधिक असर नहीं आया क्योंकि लागत से नीचे दाम पर आयातकों की बिकवाली ने पहले से हालात को खराब कर रखा है।

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के सोयाबीन प्लांट वालों ने सोयाबीन के प्लांट डिलिवरी दाम को बढ़ाकर 7,440 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। क्योंकि किसान आवक सोच समझकर बाहर ला रहे हैं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।

सरसों तिलहन – 7,650-7,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,800-7,375 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,515-2,815 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,605-2,705 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,605-2,750 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,125-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,975-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में