कामकाज सुस्त रहने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन के दाम स्थिर

कामकाज सुस्त रहने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन के दाम स्थिर

कामकाज सुस्त रहने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन के दाम स्थिर
Modified Date: February 27, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: February 27, 2026 8:41 pm IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) होली के कारण बाजार में कामकाज सुस्त रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल-तिलहन (मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल) के दाम स्थिर बने रहे। वहीं होली के बाद आवक बढ़ने की उम्मीद से सरसों के दाम में गिरावट दर्ज हुई जबकि मांग निकलने से बिनौला तेल के दाम में सुधार आया।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर साढ़े तीन बजे सुधार के साथ बंद हुआ जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि होली के लिए कारोबारियों को खाद्यतेल की जो लिवाली करनी थी वे कर चुके हैं और आज बाजार में कामकाज सुस्त बना रहा। इस सुस्ती के कारण मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे। अब होली के बाद ही बाजार की दिशा के बारे में संकेत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कारोबारियों को होली के बाद सरसों का आवक काफी बढ़ने के आसार है जिसको देखते हुए सरसों के दाम पर दवाब बना हुआ है। इस दवाब के कारण सरसों तेल-तिलहन में गिरावट रही। जबकि हल्की मांग के कारण बिनौला तेल के दाम में सुधार आया।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,375-6,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,950-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,675-2,975 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,245-2,345 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,245-2,390 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,325-5,375 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,925-4,975 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में