Afghan Education Minister Killed: यहां के शिक्षा मंत्री की दर्दनाक मौत!.. सोशल मीडिया पर जारी की गई घटनास्थल की तस्वीरें, जानें किसने किया दावा

Afghan Education Minister Nida Muhammad Killed: पाक-अफगान संघर्ष तेज, हवाई हमले में अफगान शिक्षा मंत्री की मौत का दावा, आधिकारिक पुष्टि नहीं।

Afghan Education Minister Killed: यहां के शिक्षा मंत्री की दर्दनाक मौत!.. सोशल मीडिया पर जारी की गई घटनास्थल की तस्वीरें, जानें किसने किया दावा

Afghan Education Minister Nida Muhammad Killed || Image- RTEUrdu Twitter

Modified Date: February 27, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: February 27, 2026 10:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हवाई हमले में मंत्री की मौत का दावा
  • पाकिस्तान ने कहा खुली जंग जारी
  • तालिबान ने नहीं की पुष्टि

काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच पाकिस्तना परास्त तुर्की के एक मीडिया समूह ने सनसनीखेज दवा किया है। जानकारी के मुताबिक़ पाक के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के शिक्षा मंत्री निदा मुहम्मद नदीम की मौत हो गई है। (Afghan Education Minister Nida Muhammad Killed) तुर्की मीडिया रॉयल टाइन न्यूज डॉट काम ने इस दावे के साथ घटनास्थल की कथित तस्वीरें जारी की है। हालांकि खुद तालिबान ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

‘अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है’ : पाकिस्तान

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है और उसकी सेनाओं के हवाई हमलों में 270 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए तथा 400 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले अफगान तालिबान की ओर से सीमा पार किए गए हमलों के जवाब में किए गए।

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान के भीतर उन ठिकानों को निशाना बनाया जिन्हें उन्होंने ‘‘महत्वपूर्ण सैन्य लक्ष्य’’ बताया। यह बयान पाकिस्तानी सेना द्वारा ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ के तहत अफगानिस्तान में कई स्थानों पर हमले शुरू करने के कुछ घंटों बाद आया। (Afghan Education Minister Nida Muhammad Killed) पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने ‘‘बिना उकसावे की गोलीबारी’’ के जवाब में कार्रवाई की।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ‘‘हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है’’ और अब अफगानिस्तान के खिलाफ ‘‘खुली जंग’’ जारी है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब होगा ‘दमा दम मस्त कलंदर’। पाकिस्तान की सेना समुद्र पार से नहीं आई है, हम आपके पड़ोसी हैं और हर कोने से वाकिफ हैं।’’

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने 274 तालिबान लड़ाकों को मार गिराया, जबकि 400 अन्य घायल हुए। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 27 घायल हुए और एक लापता है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा के निकट 73 अफगान चौकियां नष्ट कर दी गईं और 18 पर कब्जा कर लिया गया। एक अनुमान के मुताबिक 115 टैंक, बख्तरबंद वाहन और तोप नष्ट हुईं। काबुल, कंधार, पक्तिया, खोस्त और लघमान में 22 स्थानों पर हवाई हमले किए गए।

53 स्थानों से अफ़ग़ानिस्तान को खदेड़ने का दावा

अफगान रक्षा मंत्रालय ने ‘टोलो न्यूज’ के हवाले से कहा कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए। मंत्रालय के अनुसार अफगान बलों ने हथियार, गोला-बारूद, एक टैंक और एक सैन्य वाहन बरामद किया। इस कार्रवाई में इस्लामी अमीरात के 13 सैनिक मारे गए और 22 घायल हुए। मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किसी भी ‘‘दुर्भावनापूर्ण कृत्य’’ का जवाब ‘‘इस्लामाबाद में’’ दिया जाएगा।

दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा ‘डूरंड रेखा’ कहलाती है, जिसे अफगानिस्तान औपचारिक मान्यता नहीं देता। चौधरी ने कहा कि तालिबान ‘क्वाड-कॉप्टर’ और भारी हथियारों से लैस थे, लेकिन पाकिस्तानी कार्रवाई में उन्हें 53 स्थानों से खदेड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया और सभी हमले सैन्य लक्ष्यों पर थे।

इस बीच पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इस्हाक डार ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से बातचीत की। विदेश कार्यालय के अनुसार दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर जोर दिया। (Afghan Education Minister Nida Muhammad Killed) पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पिछले वर्ष एक संयुक्त रक्षा समझौता भी हुआ था। चीन और रूस ने भी तनाव पर चिंता जताई और दोनों देशों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। रक्षा मंत्री आसिफ ने आरोप लगाया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को अस्थिर किया और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर आक्रामक प्रयासों का उसकी सेनाएं निर्णायक जवाब दे रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

CG Dhan Bonus 2026 Kab Milega: दूर हुई किसानों की होली मनाने की टेंशन! इस दिन खाते में आएगा धान बोनस का पैसा, खुद सीएम साय ने किया ऐलान

Silver Rate 26 February 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! अचानक इतने रुपये बढ़ गए दाम, जानें कितना हुआ 10 ग्राम सिक्के का भाव? 

यह भी देखें:-

Chhattisgarh Guideline Rates 2026: आज से छत्तीसगढ़ में बदल गई जमीन की दरें! इन जिलों में नई गाइडलाइन लागू, सरकार ने जारी किया आदेश, जानें पूरी डिटेल

Delhi Liquor Scam Case News: केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने पूछा सवाल, कहा- ‘बेबुनियाद थे..तो आरोप कैसे तय किए?’

Holi Holiday 2026: होली पर 1 से 4 मार्च तक रहेगी छुट्टी, कर्मचारियों के खाते में आएगी त्योहार से पहले सैलरी, भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown