Luteri Dulhan Latest News: सुहागरात पर बीवी ने निकाल लिया चाकू.. मौत के डर से खाट पर सोता रहा पति.. अब इस नए कांड ने उड़ा दिए सबके होश..
Uttar Pradesh Luteri Dulhan Latest News: हाथरस में सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर चाकू से हमला किया, बाद में नकदी और जेवर लेकर फरार।
Uttar Pradesh Luteri Dulhan Latest News || Image- Marathi News File
- सुहागरात पर दुल्हन का हमला
- परिवार को बेहोश कर जेवरात चोरी
- पुलिस कर रही तलाश
हाथरस: शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का सपना संजोए पति को उस वक्त बड़ा झटका लगा, (Uttar Pradesh Luteri Dulhan Latest News) जब दुल्हन ने सुहागरात पर पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने उसे जैसे ही छुआ, बीवी ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया।
हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला हाथरस जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला नई बस्ती का बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले सुनील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसने बताया कि किस तरह उसकी पत्नी शादी के बाद लगातार ड्रामा कर रही थी। पहले तो उसने चाकू से हमला किया, लेकिन उसके बाद के कांड ने अब पुलिस को भी हैरान कर दिया है।
क्या है लुटेरी दुल्हन का पूरा मामला?
पीड़ित दूल्हे सुनील ने बताया कि इसी महीने के 21 फरवरी को उसकी शादी हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका के साथ पूरे रीती-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ही बीवी मोनिका का चाल-चलन बेहद अजीब था। चाकू से हमले बाद वह मारे जाने के डर से अलग खाट पर सोता था। चाकू से हमले वाली बात जब उसने ससुराल में बताई तो सास-ससुर ने दोनों को समझाया, लेकिन इसके बाद नई नवेली बीवी ने हदें ही पार कर दीं।
बकौल सुनील, एक रात उसकी दुल्हन ने सभी को खाना खिलाया, जिसके बाद सभी घरवाले और वह खुद भी बेहोश हो गया। होश आने पर जब उसने घर के हालात देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन गायब हो चुकी थी और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे। (Uttar Pradesh Luteri Dulhan Latest News) इतना ही नहीं, बल्कि सुनील के पर्स में रखी नकदी भी नहीं मिली। फिलहाल सुनील ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस कथित लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सुनील के मुताबिक, उसकी दुल्हन संभवतः अपने एक चाचा सुखबीर के साथ फरार हुई है।
यही वो दूल्हा है, जिसकी दुल्हन ने हमला किया और फिर अपने चाचा के साथ भाग गई
ये दूल्हा आपबीती सुना रहा है. दुल्हन ने कब क्या किया, कैसे पूरे परिवार को चकमा देकर भाग गई pic.twitter.com/wX5R3p43s1
— Priya singh (@priyarajputlive) February 27, 2026

Facebook


