पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया उद्योग जगत को पूर्ण सरकारी सहयोग का भरोसा
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया उद्योग जगत को पूर्ण सरकारी सहयोग का भरोसा
मोहाली, 15 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को उद्योगपतियों को पूर्ण सरकारी सहयोग और प्रोत्साहन का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य को एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के समापन अवसर पर मान ने कहा कि इस आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की भागीदारी ने औद्योगिक विकास के लिए सही माहौल तैयार किया है और यह राज्य की आर्थिक प्रगति को तेज करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन के दौरान आए निवेश प्रस्तावों और तय परियोजनाओं की प्रगति का छह माह बाद फिर मूल्यांकन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का धन्यवाद करते हुए कहा, ”मैं उद्योग जगत का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने राज्य की वृद्धि यात्रा में भाग लिया। हमारी सरकार पंजाब को विश्व स्तर पर एक प्रमुख औद्योगिक और निर्यात केंद्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान लगभग 30 विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए गए, जो राज्य की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाषा योगेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


