रेज आफ बिलीफ के आईपीओ को 108 गुना अभिदान मिला

रेज आफ बिलीफ के आईपीओ को 108 गुना अभिदान मिला

रेज आफ बिलीफ के आईपीओ को 108 गुना अभिदान मिला
Modified Date: September 3, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: September 3, 2026 9:16 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) ‘मॉम्स बिलीफ’ ब्रांड के तहत काम करने वाली रेज आफ बिलीफ लिमिटेड के आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के आखिरी दिन गैर-संस्थागत और खुदरा निवेशकों की जबर्दस्त मांग के कारण लगभग 108 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास मौजूद जानकारी के अनुसार, आईपीओ में 31,37,810 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 33,79,79,918 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 279.11 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी को 195.87 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 9.06 गुना अभिदान मिला।

रेज आफ बिलीफ ने सोमवार को पांच एंकर निवेशकों से 50 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस 227-239 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाले आईपीओ में 52.30 लाख तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 125 करोड़ रुपये है।

कंपनी निर्गम से मिली रकम का इस्तेमाल अपने विस्तार के लिए करने की योजना बना रही है, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 और 2028-29 के बीच 319 नए केंद्र खोलना शामिल है।

कंपनी के शेयर को आठ सितंबर या उसके आसपास बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में