राजस्थान का 2026-27 का बजट बुधवार को

राजस्थान का 2026-27 का बजट बुधवार को

राजस्थान का 2026-27 का बजट बुधवार को
Modified Date: February 10, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: February 10, 2026 4:56 pm IST

जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार का वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट बुधवार को पेश होगा। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी 11 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार वित्तमंत्री दीया कुमारी सुबह 11 बजे सदन में लगातार तीसरी बार बजट पेश करेंगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था।

बजट से पहले उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि राज्य के आगामी बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा और यह समावेशी होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विश्वास जताया कि आगामी बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हित में होगा।

उन्होंने कहा, “यह राज्य के समग्र विकास के लिए समर्पित भजनलाल सरकार का तीसरा बजट होगा। बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।’

वहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘राजस्थान के लोगों को रोजगार, बुनियादी ढांचे व किसान हितों पर ध्यान देने वाले बजट की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा कि बजट में राज्य में, विशेषकर ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत अजय

अजय


लेखक के बारे में