TMC Ke Bagi Sansad: ममता की सबसे वफादार सांसद सयानी घोष भी देगी NDA को समर्थन?.. आखिर कौन है बगावत करने वाले पार्टी के 20 सांसद?.. सामने आया नया अपडेट
TMC Ke Bagi Sansad: ममता की सबसे वफादार सांसद सयानी घोष भी देगी NDA को समर्थन?.. आखिर कौन है बगावत करने वाले पार्टी के 20 सांसद?.. सामने आया नया अपडेट
TMC Ke Bagi Sansad | Photo Credit: AI
- ममता बनर्जी की करीबी नेता ने पद छोड़ा
- 20 सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखा
- बागी सांसदों की सूची में सयानी घोष का नाम शामिल होने का दावा
कोलकाता: TMC Ke Bagi Sansad पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से टीएमसी के सांसद लगातार पार्टी से बगावत कर रहे हैं। एक के बाद एक लगातार टीएमसी के संसदीय दल में टूट की खबर सामने आ रही है। इसी बीच टीएमसी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा (Sushmita Dev Resignation) दे दिया है। महज एक हफ्ते के भीतर तृणमूल कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है, जब किसी नेता ने उच्च सदन से इस तरह अपना पद छोड़ा है। इस्तीफा देने के बाद अब उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। (TMC MP Resignation)
इस्तीफा देकर हिमंत शर्मा के पास पहुंचीं सुष्मिता देव
TMC Ke Bagi Sansad इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव ने दिल्ली में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि इस्तीफे के बाद अब वो बीजेपी में शामिल हो सकती है। बता दें कि सुष्मिता देव पहले असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद थीं। वे 2019 में हार के बाद पार्टी छोड़कर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने तेजी से तरक्की की और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं, और बाद में उन्हें राज्यसभा की सीट भी मिली।
20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बागवत की बयार चल रही है। पहले विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी बगावत करते हुए एनडीए का समर्थन किया है। सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है। हालांकि, काकोली घोष ने ये खुलासा नहीं किया है कि वो 20 सांसद कौन हैं, जो ममता दीदी का साथ छोड़ रहे हैं।
सयानी घोष का नाम भी शामिल होने का दावा!
बता दें कि जिस 20 तृणमूल सांसदों स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा जताई है। कथित तौर पर उसमें कई लोग ममता के करीबी भी है। इस लिस्ट में सयानी घोष का नाम भी शामिल होने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि बागी सांसदों की पूरी लिस्ट उजागर नहीं हुई है। दावा है कि जिन 20 सांसदों के बगावत की जानकारी मिली है, वास्तव में संख्या उतनी नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mangal Nakshatra Gochar 2026: बदलने वाली है इन 4 राशियों की किस्मत, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश
- Muzaffarnagar Murder Case Solved: बीवी पर सनसीखेज आरोप.. अपने ही पति की जहर पिलाकर कर दी हत्या, सामने आई वजह तो हर कोई रह गया हैरान, आप भी जानें
- Vande Bharat: सांसदों के बदले रंग, चीफ व्हिप पर जंग! दिल्ली गई दीदी तो बंगाल में हो गया ‘खेला’, क्या ममता बचा पाएगी अपना साम्राज्य?

Facebook


