रेमंड के निदेशक मंडल ने एनसीडी से 200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

रेमंड के निदेशक मंडल ने एनसीडी से 200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

रेमंड के निदेशक मंडल ने एनसीडी से 200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 21, 2021 7:39 am IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेमंड लि. के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 200 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में रेमंड ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल की समिति की 21 जनवरी, 2021 को हुई बैठक में निजी नियोजन के आधार पर 200 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की अनुमति दी गई।’’

बीएसई में रेमंड का शेयर 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 339.30 रुपये पर था।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में